/ Sep 01, 2026

बड़सर और नादौन विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री…विपक्ष के आरोपों का दिया ये जवाब

हमीरपुर, अरविन्द सिंह ( TSN)- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज ज़िला हमीरपुर बड़सर और नादौन विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे । नादौन के अमतर क्रिकेट स्टेडियम में पहुंचने पर मुख्यमंत्री का कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा जिला प्रशासन ने  स्वागत किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। स्वागत समारोह के दौरान सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत राणा कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथी चंद भी मौजूद रहे ।
अमतर हेलीपैड पर पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि आज शिमला में मंत्रियों के साथ मंडे मीटिंग का आयोजन किया गया था जिसके चलते हुए देरी से पहुंचे हैं उन्होंने कहा कि मीटिंग के दौरान सभी मंत्रियों से आगामी बजट के लिए उनसे अपने सुझाव मांगे । उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि आगामी बजट की रूपरेखा व सरकार द्वारा की गई घोषणों को अमलीजामा पहनाया जाने पर काम किया जाएगा ।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में अपने कार्यकाल के दौरान अभी तक पांच गारंटी पूरी कर दी हैं और अन्य को भी जल्द पूरा किया जाएगा.उन्होंने कहा कि भाजपा की आंतरिक कलह के चलते नेता प्रतिपक्ष सहित अन्य नेता झूठी बयान बाजी कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा एक महीने में अपने कर्मचारियों और अधिकारियों को वेतन का भुगतान किया है लेकिन भाजपा इस पर कुछ नहीं बोल पा रही है ।
सांसद अनुराग ठाकुर के आरोपों पर किया पलटवार
सांसद अनुराग ठाकुर के कांग्रेस पार्टी के द्वारा सरकार सही ढंग से नहीं चलाए जाने के आरोपों पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री ने  कहा कि 40 साल पुराने व्यवस्था को ठीक करने में समय लगता है और प्रदेश आत्मनिर्भर बनने की ओर कदम बढ़ा चुका है  उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश 2027 तक आत्मनिर्भर हिमाचल बनकर रहेगा जिसके लिए प्रदेश सरकार कदम उठा रही है । उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अनुराग ठाकुर खुद वित्तराज्य मंत्री रह चुके हैं तो उन्हें पता होना चाहिए कि हिमाचल की अर्थव्यवस्था कितनी सुधरी है । उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय में शिक्षा व स्वास्थ्य में हिमाचल प्रदेश की रैंकिंग पूरी तरह गिरी थी जिसे अब सुधरने पर काम किया जा रहा है ।
एक माह में दो बार कर्मचारियों को अधिकारियों को दिया  वेतन 
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा में आंतरिक कलह चरम पर पहुँच चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा लोगों के साथ प्रधानमंत्री को गुमराह करने के लिए झूठी बयानबाजी की जा रहे हैं,जिसके चलते प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र में भी हिमाचल सरकार के ऊपर गलत टिप्पणी की हिमाचल सरकार देश की ऐसी पहली सरकार है.जिसमें एक माह में दो बार कर्मचारियों को अधिकारियों को वेतन दिया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने असलियत जानने के बाद अपना ट्विटर भी डिलीट करवाया ।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल अंबाला-:हरियाणा में आयुष्मान योजना के तहत इलाज करने वाले निजी अस्पतालों के सामने भुगतान का संकट गहराता जा रहा है। अस्पताल संचालकों का दावा है कि प्रदेश के करीब 480 अस्पतालों का आयुष्मान योजना के तहत 1200 करोड़...

नेपाल हादसे में हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में फंसे ऊना के सुखविंदर, परिजनों ने भारत सरकार से लगाई रेस्क्यू की गुहार

ऊना,राकेश -:नेपाल में चीन सीमा के पास ग्लेशियर से बनी कृत्रिम झील के टूटने के बाद आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है।बाढ़ की चपेट में आने से जहां कई घर और निर्माणाधीन परियोजनाएं तबाह हो गईं,वहीं बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की सूचना है।हादसे के कई दिन बीत जाने...

हिमाचल की पुष्पा राणा को मिली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कमान, एशियन गेम्स में गोल्ड पर नजर

कांगड़ा,राहुल-:हिमाचल प्रदेश की बेटी और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। पुष्पा राणा को भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कप्तानी मिलने के बाद पुष्पा राणा ने इसे अपने लिए गर्व का पल बताते हुए कहा...

सुक्खू सरकार पर निशाना- पंचायत के फंड पर कैंची चलाने के आरोप… लॉटरी को भी बताया प्रदेश की बर्बादी की वजह

शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अभियान के दौरान सेवा कार्यों के साथ विकसित भारत-2047 के निर्माण का संकल्प लिया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.