राजस्थान सरिस्का रिजर्व से निकला टाइगर..रेवाड़ी के झाबुआ के जंगल में पहुंचा, लोगो में द.हशत

रेवाड़ी, 5 नवंबर -: राजस्थान के सरिस्का टाइगर रिजर्व से निकलकर रेवाड़ी के झाबुआ के जंगल में पहुंचे बाघ के कारण इलाके के लोगों में द.हशत का माहौल है। आज करीबन ढ़ाई महीने बीत जाने के बावजूद बाघ को रेस्क्यू नहीं किया जा सका है.  जिसकी वजह से स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि उनका घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। वो डर के साए में है, खेतों में काम नहीं कर सकते। ऐसे में करें तो क्या करें । टाइगर को जल्द रेस्क्यू कराने की मांग को लेकर ग्रामीण  जिला प्रशासन से भी मुलाकात कर चुके।
राजस्थान के सरिस्का टाइगर रिजर्व के टाइगर एसटी 2303 को रेस्क्यू करने के लिए टीमे लगी हुई है लेकिन टाइगर को रेस्क्यू नहीं कर पाई है।राजस्थान के सरिस्का टाइगर रिजर्व सहित रणथंभौर और जिस कॉर्बेट नेशनल पार्क की टीम को भी रेवाड़ी के झाबुआ के जंगल में बुलाया गया है.ताकि किसी भी तरह टाइगर को रेस्क्यू किया जा सके. बता दें कि 16 अगस्त को टाइगर राजस्थान की सीमा से हरियाणा की सीमा में दाखिल हुआ था। तब से ही राजस्थान की रेस्क्यू टीम टाइगर को रेस्क्यू करने के लिए लगी हुई है और हरियाणा वन विभाग की टीम भी राजस्थान का सहयोग कर रही है। ऐहतियात के तौर पर जिलाधीश ने इलाके में धारा 163 लागू की है. साथ ही टाइगर।साथ ही ग्रामीणों के लिए भी हिदायतें जारी की गई .
टाइगर को सर्च करने के लिए रेस्क्यू टीम ने जंगल में लगाए  कैमरे 
अधिकारियों के मुताबिक झाबुआ का जंगल काफी घना है. जिसकी वजह से टाइगर को सर्च करने में मुश्किल आ रही है.  टाइगर के पैरों के निशान के आधार पर टीम को पता चला था कि टाइगर राजस्थान हरियाणा के बोर्डर स्थित झाबुआ के जंगल में है.  टाइगर को सर्च करने के लिए रेस्क्यू टीम ने जंगल में कैमरे भी लगाए थे. जिन कैमरो में एक दो बार तो टाइगर की पिक्चर सामने आई लेकिन लेकिन टाइगर अभी तक सामने नहीं दिखाई दिया है.  ऐसे में टाइगर को रेस्क्यू करना टीम के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है.वहीं  ग्रामीण बाघ के कारण खौफ के साये में है.बता दें कि यही टाइगर 8 माह पहले रेवाड़ी के निखरी भटसाना और खरखड़ा के इलाके में आया था। जो 3 दिन बाद वापिस राजस्थान लौट गया था.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पेंशनरों का सब्र टूटा: शिमला में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे बुजुर्ग, बड़े आंदोलन की चेतावनी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों को लेकर पेंशनरों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है।राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में प्रदेशभर से पहुंचे पेंशनरों ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।पेंशनरों ने लंबे समय से लंबित डीए/डीआर एरियर,संशोधित वेतनमान के बकाये और मेडिकल रिइम्बर्समेंट के बिलों का जल्द भुगतान करने की...

तिब्बत-नेपाल फ्लैश फ्लड पर चीन से पारदर्शिता की मांग, मैक्लोडगंज में उठे पर्यावरणीय खतरे के सवाल

राहुल चावला,मैक्लोडगंज-:मैक्लोडगंज स्थित तिब्बती सेटेलमेंट कार्यालय में मंगलवार को ‘एशिया का जल टावर संकट में : तिब्बत-नेपाल फ्लैश फ्लड में पारदर्शिता की मांग’ विषय पर प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की गई।अंतरराष्ट्रीय तिब्बत नेटवर्क और स्टूडेंट्स फॉर ए फ्री तिब्बत-इंडिया की ओर से आयोजित इस ब्रीफिंग में तिब्बत और नेपाल में हाल में आई फ्लैश फ्लड से...

चम्बा में उफनते पानी में फंसा बाइक सवार, परिवार ने दुपट्टों की मदद से बचाई जान

चम्बा,मंजूर पठान-:चम्बा जिले के तुनुहट्टी-ककिरा मार्ग पर भारी बारिश के बीच एक बाइक सवार की जान उस समय खतरे में पड़ गई,जब सड़क पर अचानक तेज पानी का बहाव आ गया। बाइक सवार पानी के तेज बहाव में पैरापिट के पास फंस गया और उसके बह जाने का खतरा पैदा हो गया।इसी दौरान वहां से...

राहुल गांधी की बार-बार लॉन्चिंग पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- जनता हर बार कर चुकी है खारिज

शिमला,संजू-:मुख्यमंत्री के हालिया बयान पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पलटवार करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी को लेकर लगातार प्रयोग कर रही है,लेकिन जनता ने हर बार उनके नेतृत्व को स्वीकार नहीं किया। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि राहुल गांधी की...

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.