/ Jul 04, 2026

देश के 70 साल बर्बाद करने वाली कांग्रेसकभी नहीं समझ सकती बीजेपी को- राजीव बिंदल

मंडी, धर्मवीर ( TSN)- कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही एक परिवार के आदेश पर चलने वाली पार्टी है, जिसने देश के 70 साल बर्बाद किए हैं। कांग्रेस न कभी भारतीय जनता पार्टी को समझ सकी है और न ही कभी समझ सकेगी। कांग्रेस पर यह तीखा जुबानी प्रहार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने मंडी जिला के सुंदरनगर में किया है। प्रदेशाध्यक्ष यहां पार्टी के संगठन पर्व सक्रिय सदस्यता एवं संगठनात्मक चुनाव बैठक की अध्यक्षता करने पहुंचे थे। इस बैठक में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश संगठन चुनाव अधिकारी डॉ राजीव भारद्वाज, डॉ सिकंदर कुमार, बिहारी लाल शर्मा, सतपाल सत्ती, राकेश जमवाल, राजीव सहजल, संजीव कटवाल, जिला अध्यक्ष सुंदरनगर हीरा लाल, विधायक नाचन विनोद कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे।
मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान राजीव बिंदल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से चलने वाली पार्टी है। पार्टी कार्यकर्ता को संगठनात्मक ढांचे के तहत ही हरेक दायित्व सौंपा जाता है। इस समय भाजपा नए संगठन का गठन करने में जुटी है। प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी आने वाले समय में किसे सौंपी जाएगी यह कार्य केवल संगठन व हाईकमान है।
अपने हिडन एजेंडे की गांरटियां पूरी कर रहे सीएम सुक्खू
वहीं सीएम सुक्खू को घेरते हुए प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि सुक्खविंदर सिंह सुक्खू सत्ता में आने के बाद जनता को दी हुई गारंटियों तो पूरी नहीं कर पाए। लेंकिन उन्होंने अपने हिडन एजेंडे की 5 गारंटियां पूरी कर जनता को लुटने का काम जरूर किया है। सीएम सुक्खू की इन गारंटियों में भाजपा कार्यकाल में खोले गए एक हजार संस्थान बंद करना, नोकरी देने वाले संस्थान को बंद करना, विभिन्न टैक्स लगाकर जनता को लूटना, मित्रों को फायदा पहुंचना व 25 हजार करोड़ लोन लेना शामिल है।

वहीं राजीव बिंदल ने कहा कि सुक्खू सरकार के इस हिडन एजेंडे से प्रदेश आज माली हालत से गुजर रहा है। कांग्रेस ने प्रदेश की हालत इस तरह माली कर दी है कि सीएम प्रदेश के कर्मचारियों को सैलरी देकर ही गर्व महसूस कर रहे हैं। 22 महीनों के कार्यकाल में प्रदेश सरकार अपने स्तर पर कोई भी विकास कार्य नहीं करवा पाई है। केवल केंद्र प्रायोजित प्रोजेक्टों पर ही सुक्खू सरकार निर्भर है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपी कोर्ट में पेश, रिमांड खत्म होने के बाद जांच का दायरा बढ़ा

करनाल-:करनाल के कुटेल हथियार बरामदगी मामले में गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड पूरा हो गया है।आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं मुठभेड़ में घायल छठा आरोपी अस्पताल में भर्ती है, जिसे स्वस्थ होने के बाद दोबारा रिमांड पर लिया जाएगा।पुलिस पूछताछ में दो...

स्पीति घाटी में हर पांचवां वयस्क गॉलस्टोन से पीड़ित, IGMC के अध्ययन ने बढ़ाई स्वास्थ्य चिंता

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश की दुर्गम और अत्यधिक ऊंचाई वाली स्पीति घाटी में रहने वाले मूल निवासियों के बीच पित्त की पथरी (गॉलस्टोन) की बीमारी चिंताजनक स्तर पर पाई गई है। आईजीएमसी शिमला के विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक जनसंख्या-आधारित अध्ययन में खुलासा हुआ है कि घाटी के हर पांच में से एक से अधिक वयस्क,...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो, कांग्रेस ने उठाई मांग

शिमला,संजू -:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा विवाद की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा है,इसलिए इसकी सच्चाई पूरी पारदर्शिता के साथ सामने आनी चाहिए।उन्होंने कहा कि केवल राज्य स्तर की जांच पर्याप्त नहीं है...

पलवल पत्रकार प्रकरण.. एमडब्ल्यूबी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव और एडीजीपी से की मुलाकात

चंडीगढ़-:मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) के उत्तर भारत अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय तथा एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार से मुलाकात कर पलवल में पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले को प्रमुखता से उठाया।प्रतिनिधिमंडल ने जिला...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.