भाजपा पर बरसे CPS बोले…समोसा प्रकरण से नही सीएम का कोई लेना देना…जनता को कर रहे भ्रमित

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)- हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के लिए आये समोसों की जांच पर सियासी घमासान जारी है। भाजपा इसको लेकर लगातार सरकार पर निशाना साध रही है। वही सूक्खु सरकार में सीपीएस संजय अवस्थी ने  भाजपा पर पलटवार किया है और मुख्यमंत्री का इस प्रकरण से कोई लेना देना न होने की बात कही और भाजपा पर हिमाचल को बदनाम करने के आरोप लगाए है।
2 साल में नहीं लगा पाए एक भी भ्रष्टाचार का आरोप
संजय अवस्थी ने सोमवार को बाकायदा सचिवालय में  इसको लेकर पत्रकार कर कहा कि कांग्रेस सरकार के 2 साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में व्यवस्था परिवर्तन से शुरू कर हिमाचल को स्वाभलम्ब  बनाने की ओर मुख्यमंत्री प्रयासरत हैं लेकिन विपक्ष 2 वर्षों के कार्यकाल में जो भूमिका  निभानी है उससे हिमाचल की लोकतांत्रिक परंपरा को आघात पहुंचा है। 2 वर्षों में भाजपा एक भी मुद्दा ढूंढ नहीं पाई। यह पहली सरकार है जिस सरकार के एक भी नेता पर दो सालों में कोई भी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे हैं ।यह इस कांग्रेस सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है जबकि भाजपा के कार्यकाल में जो वर्तमान में भाजपा के अध्यक्ष है उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे और उन्हें अपने पद से त्यागपत्र भी देना पड़ा था। आज भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है और प्रदेश की जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं और हिमाचल प्रदेश के स्वच्छ पर्यावरण को दूषित करने का काम किया जा रहा है और हिमाचल को देशभर में शर्मसार होना पड़ रहा है। समोसा प्रकरण के साथ मुख्यमंत्री का नाम जोड़ा जा रहा है जबकि मुख्यमंत्री का इस घटना से कोई लेना देना नहीं है.यदि कोई घटना विभाग में होती है तो उस पर विभाग की  कार्रवाई होती है लेकिन मुख्यमंत्री की लोकप्रियता को देखते हुए भाजपा स्थाई सरकार को अस्थिर करने का काम कर रहे हैं।
जनमंच में खा गए 6 करोड़ के फुल्के
संजय अवस्थी ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकाल को भूल गई है। भाजपा इन्वेस्टर मीट के नाम पर 19 करोड रुपए खर्च किए.यही नहीं जनमंच में 6 करोड़ के फुल्के  खो गए और इसकी जांच तक नहीं हुई ओर प्रदेश पर आर्थिक बोझ डाला गया ।
राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को दी नसीहत 
संजय अवस्थी ने राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन पर भी निशाना साधा ओर कहा कि उन्होंने अभी-अभी भगवा चोला पहना है. वह अपने को कांग्रेस का सलाहकार कहते रहे। उन्होंने कांग्रेस के नाम पर अपना वजूद बनाया ओर  कांग्रेस को खोखला करने का काम कांग्रेस में रहकर किया। आज वह भारतीय जनता पार्टी में जाकर  वहां पर भी वही  कर रहे हैं उनका यह बयान देना मुख्यमंत्री की टिप्पणी करना हास्यप्रद है। उन्होंने उन्हें नसीहत देते हुए कहा कि जिनके घर शीशे के है वो दुसरो के घर पर पत्थर नही मारते।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पेंशनरों का सब्र टूटा: शिमला में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे बुजुर्ग, बड़े आंदोलन की चेतावनी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों को लेकर पेंशनरों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है।राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में प्रदेशभर से पहुंचे पेंशनरों ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।पेंशनरों ने लंबे समय से लंबित डीए/डीआर एरियर,संशोधित वेतनमान के बकाये और मेडिकल रिइम्बर्समेंट के बिलों का जल्द भुगतान करने की...

तिब्बत-नेपाल फ्लैश फ्लड पर चीन से पारदर्शिता की मांग, मैक्लोडगंज में उठे पर्यावरणीय खतरे के सवाल

राहुल चावला,मैक्लोडगंज-:मैक्लोडगंज स्थित तिब्बती सेटेलमेंट कार्यालय में मंगलवार को ‘एशिया का जल टावर संकट में : तिब्बत-नेपाल फ्लैश फ्लड में पारदर्शिता की मांग’ विषय पर प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की गई।अंतरराष्ट्रीय तिब्बत नेटवर्क और स्टूडेंट्स फॉर ए फ्री तिब्बत-इंडिया की ओर से आयोजित इस ब्रीफिंग में तिब्बत और नेपाल में हाल में आई फ्लैश फ्लड से...

चम्बा में उफनते पानी में फंसा बाइक सवार, परिवार ने दुपट्टों की मदद से बचाई जान

चम्बा,मंजूर पठान-:चम्बा जिले के तुनुहट्टी-ककिरा मार्ग पर भारी बारिश के बीच एक बाइक सवार की जान उस समय खतरे में पड़ गई,जब सड़क पर अचानक तेज पानी का बहाव आ गया। बाइक सवार पानी के तेज बहाव में पैरापिट के पास फंस गया और उसके बह जाने का खतरा पैदा हो गया।इसी दौरान वहां से...

राहुल गांधी की बार-बार लॉन्चिंग पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- जनता हर बार कर चुकी है खारिज

शिमला,संजू-:मुख्यमंत्री के हालिया बयान पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पलटवार करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी को लेकर लगातार प्रयोग कर रही है,लेकिन जनता ने हर बार उनके नेतृत्व को स्वीकार नहीं किया। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि राहुल गांधी की...

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.