मंडी पहुंची शहीद राकेश कुमार की पार्थिव देह, डीआईजी सौम्या व एक्स सर्विस लीग के पदाधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

मंडी, धर्मवीर ( TSN)– बीते रोज जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में आंतकी मुठभेड़ में शहीद हुए नायब सूबेदार राकेश कुमार की पार्थिव देह मंडी पहुंच गयी है। सेना के हेलिकॉप्ट के माध्यम से पहले शहीद की पार्थिव देह कांगणीधार हेलीपेड़ पहुंचाई गई। बता दें कि प्रशासन के माध्यम से पहले जो जानकारी मिली थी उसके अनुसार आज सुबह 10 बजे शहीद राकेश कुमार की पार्थिव देह मंडी पहुंचने की उम्मीद थी। लेकिन सेना संबंधी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद दोपहर 3 बजे के करीब शहीद की पार्थिव देह मंडी पहुंची। कांगणीधार में प्रशासन की ओर से डीआईजी मध्य जोन मंडी सौम्या सांबशिवन, विधायक नाचन विनोद कुमार सहित एक्स सर्विस लीग के पदाधिकारियों और अन्य ने शहीद राकेश कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रशासन की ओर से इस दौरान  एसडीएम कोटली मौके पर मौजूद रहे। सैनिकों व पूर्व सैनिकों ने शहीद राकेश कुमार साहब अमर रहे के खूब नारे भी लगाए। इसके उपरांत शहीद नायब सूबेदार की पार्थिव देह सेना के वाहन के माध्यम से नेरचौक मेडिकल कॉलेज ले जायी गई। यहां से मंगलवार सुबह शहीद की पार्थिव देह उनके पैतृक गांव पंहुचाई जाएगी।
कल होगा अंतिम संस्कार
 एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने बताया कि कल सुबह शहीद नायब सूबेदार राकेश कुमार का अंतिम संस्कार किया जाएगा। गौरतलब है कि शहीद नायब सूबेदार मंडी जिला के बल्ह उपमंडल की छम्यार पंचायत के तहत पड़ने वाले बरनोग गांव के निवासी थे। राकेश कुमार ने मां भारती की रक्षा करते हुए 42 वर्ष की उम्र में शहादत का जाम पिया है। उनकी इस शहादत से जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का तीखा हमला

​शिमला,संजू-:मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव औरअंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर अब आम जनता की जेब पर पड़ने लगा है। देश के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भी पिछले 10 दिनों के भीतर पेट्रोल और डीजल के दामों में तीसरी बार रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज ही पेट्रोल...

खेल और तिरंगे का नशा करें युवा..सफलता की बीमारी ही सबसे बड़ी जीत : बबीता फोगाट

कांगड़ा, राहुल -:कांगड़ा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान बबीता फोगाट ने युवाओं को खेलों से जुड़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अगर युवाओं को किसी चीज का नशा करना है तो वह खेल और तिरंगे का होना चाहिए। खेल ऐसा नशा है, जिसकी “बीमारी” भी सफलता लेकर आती...

चुनावों को किसी किसी तरीके से प्रभावित करने के नए नए हथकंडे अपना रहे सुखविंदर सिंह सुक्खू- जयराम

मंडी धर्मवीर -: सूबे में जारी शहरी निकाय व पंचायती राज चुनावों के बीच बीते रोज सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में संपन्न हुई कैबिनेट की बैठक में प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा लिए गए फैसलों पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने निशाना साधा है। मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम...

बारिश ने लौटाई शिमला की रौनक, तापमान में भारी गिरावट से लोगों को मिली राहत

शिमला, संजू -:शिमला में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के बाद मौसम ने अचानक करवट ली है। लगातार 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच रहे तापमान के कारण लोग उमस और गर्मी से परेशान थे, लेकिन ताज़ा बारिश ने पूरे शहर को राहत पहुंचाई है। बारिश के बाद तापमान में करीब 9...

रोहड़ू नगर परिषद चुनाव में 77.31 फीसदी मतदान, मतदाताओं में दिखा भारी उत्साह

शिमला-: नगर परिषद रोहड़ू चुनाव-2026 के तहत गुरुवार को सभी नौ वार्डों में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से मतदान संपन्न हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं और युवाओं, महिलाओं तथा बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लिया। पूरे दिन प्रशासन की ओर से सुरक्षा और...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.