/ Nov 08, 2026

अंबाला विधानसभा की जनता के लिए लगाया जनता दरबार…फरियाद लेकर पहुंचे लोग

अंबाला, 11नवंबर –बिजली परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी विधानसभा की जनता के लिए जनता दरबार लगाया गया। इस दौरान भारी संख्या में फरियादी अपनी फरियाद को लेकर पहुंचे, जिस पर विज ने नगर परिषद के सैनिटरी इंस्पेक्टर को फटकार लगाई. वही बिजली चोरी से संबंधित शिकायत आने पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तुरंत रेड करने के आदेश दिए। इस दौरान कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि यह कोई पार्टी नहीं बल्कि धड़ों का समूह है।
एक लंबे अरसे के बाद आज अंबाला छावनी में गब्बर कहे जाने वाले हरियाणा के परिवहन, बिजली और श्रम मंत्री अनिल विज का जनता दरबार दुबारा से लगा, लेकिन इस बार सिर्फ अंबाला छावनी विधानसभा के लोगो को समस्याओं को सुना गया। इस दौरान भारी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे और ज्यादातर समस्याएं बिजली विभाग से संबंधित सामने आई है। वही मीडिया से बात करते हुए मंत्री अनिल  ने कहा कि  सभी विभागों से संबंधित समस्याएं सामने आई है, जिन्हें सुनकर निर्देश दिए हैं और मौके पर समाधान भी किया है। जो भी समस्याएं आज सामने आई थी वह अगले हफ्ते सामने नहीं आनी चाहिए यह अधिकारियों को निर्देश दिए हैं, उन्हें इसी हफ्ते में निपटाना है।
 इस दौरान बिजली विभाग की मीटिंग के दौरान बिजली विभाग को भी निर्देश दिए गए हैं कि प्री पेड़ मीटर लगाए जाए और पूरे प्रदेश भर में भी जहां पर सड़क पर बिजली के खंभे लगाए गए हैं उन्हें हटा दिया जाए और उचित स्थान पर लगाया जाए। वही शिकायतकर्ता बिजली चोरी से संबंधित शिकायत लेकर विज के समक्ष पहुंचा था जिस पर विज ने बिजली अधिकारियों को भी फटकार लगाई है और तुरंत रेड करने के भी निर्देश दिए थे। वहीं सफाई व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं और आने वाले समय में कोशिश की जा रही है कि सभी नालों को अंडरग्राउंड कर दिया जाए उसे पर अभी विचार चल रहा है। वहीं सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने पर नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर को भी विज ने फटकार लगाई और कहा कि अगली बार से ऐसी समस्याएं सामने नहीं आनी चाहिए।
विधानसभा सत्र शुरू होने वाला है लेकिन कांग्रेस अभी तक अपना नेता प्रतिपक्ष नहीं चुन पाई है, जिस पर तंज कसते हुए हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा कि नेता पार्टी के होते हैं धड़ों के होते हैं लेकिन सामूहिक नहीं होते और कांग्रेस विभिन्न धड़ों का एक समूह है ये आपस में मिल कर नहीं रह सकते इसलिए अभी तक नेता नहीं चुना गया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

BBMB पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजपा ने किया स्वागत, रणधीर शर्मा ने CM सुक्खू पर साधा निशाना

शिमला,संजू-:बीबीएमबी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजपा ने स्वागत किया है। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि यह फैसला हिमाचल प्रदेश के अधिकारों के पक्ष में आया है और इससे प्रदेश की लंबे समय से चली आ रही मांग को मजबूती मिली है।उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए आरोप...

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, बीबीएमबी से मिलेगी 11,973 मिलियन यूनिट बिजली

शिमला,संजू-:भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की परियोजनाओं में हिमाचल प्रदेश की बिजली हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के हक में अहम फैसला सुनाया है।इस फैसले से हिमाचल को न केवल वर्षों से लंबित अपने अधिकार की बिजली मिलेगी,बल्कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार हिमाचल...

करंट से युवक की मौत के दो महीने बाद भी मदद का इंतजार, बेसहारा परिवार ने प्रशासन से लगाई गुहार

बिलासपुर,सुभाष–श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत खरकड़ी के गांव भटेड में बिजली के करंट से जान गंवाने वाले युवक गुरमेल सिंह का परिवार आज भी सरकारी सहायता की आस लगाए बैठा है।हादसे को दो महीने से अधिक समय बीत चुका है,लेकिन परिजनों का आरोप है कि अभी तक प्रशासन या संबंधित बिजली...

20 नवंबर को तपोवन में कांग्रेस सरकार के खिलाफ हुंकार भरेगी आम आदमी पार्टी, मनीष सिसोदिया होंगे शामिल

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) कांग्रेस सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है।पार्टी 20 नवंबर को तपोवन में धरना-प्रदर्शन और रैली आयोजित कर प्रदेश सरकार को चुनावी वादों की याद दिलाएगी।इस कार्यक्रम में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता...

दिवाली पर घर लौटने वालों के लिए HRTC का खास इंतजाम, दिल्ली-चंडीगढ़ से धर्मशाला के लिए दौड़ेंगी अतिरिक्त बसें

राहुल चावला,धर्मशाला-:दिवाली के त्योहार पर घर पहुंचने की राह देख रहे हिमाचल के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए HRTC धर्मशाला डिपो ने विशेष बसों के संचालन की योजना तैयार की है। इसके तहत दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से धर्मशाला,कांगड़ा और पालमपुर के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.