/ Jul 10, 2026

करीब एक करोड़ का 1500 क्विंटल राशन गायब करने वाले स्टोर इंचार्ज पर मामला दर्ज

राहुल चावला , धर्मशाला ( TSN)-स्टेट विजीलैंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो नोर्थ रेंज धर्मशाला हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम कांगड़ा के देहरा स्टोर से करीब एक करोड़ का 1500 क्विंटल राशन गायब करने वाले स्टोर इंचार्ज पर मामला दर्ज किया है। विजीलैंस जांच में सिविल सप्लाई के स्टोर इंचार्ज संजीव कुमार का बड़ा गड़बड़झाला पाया गया है। जिसके चलते उक्त आरोपी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं 409, 420, 465, 468, 471 और सैक्शन 3 व 7 के आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत विजीलैंस थाना धर्मशाला में मामला दर्ज किया है। इसके चलते अब हर पहलू की कड़ी छानबीन होगी।
बता दें कि  सिविल सप्लाई के इंचार्ज ने डिपुओं के माध्यम से देहरा के विभिन्न क्षेत्रों में भेजे जाने वाली सस्ते सबसिडी मूल्य वाले राशन की सप्लाई को गायब करने के कारनामे को अंजाम दिया था। इस संबंध में विजीलैंस थाना नोर्थ जोन धर्मशाला के एसपी बलबीर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आरोप सही पाए गए हैं, जिसके आधार पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर अब जांच तेज कर दी गई है।
डिपुओं से मिलने वाले राशन में गड़बड़झाला  आया था सामने 
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के देहरा गोदाम से स्टोर इंचार्ज संजीव कुमार ने 1500 क्विंटल राशन जिसका बाजार मूल्य करीब एक करोड़ के आसपास है, को गायब कर दिया था। इसमें डिपुओं को राशन भेजा तो गोदाम में राशन भेजने की एंट्री रजिस्टर पर दर्ज थी, पर्चियां काटी गई थीं। जबकि इस राशन की क्षेत्र की उचित मूल्य की दुकानों में कोई एंट्री ही नहीं थी। सूबे में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत डिपुओं से मिलने वाले राशन में गड़बड़झाला सामने आया था। मामले का पता चलते ही विभाग ने जांच बैठा दी थी, जिसमें आरोपी की संलिप्तता पाए जाने पर संस्पैंड भी कर दिया गया था। गायब किए गए राशन में प्रतिमाह उचित मूल्य की दुकानों से मिलने वाली दालें, आटा, गंदम, चावल व चीनी सहित अन्य राशन उपलब्ध करवाया जाता है। उक्त राशन को ही स्टोर इंचार्ज ने गायब कर दिया था।
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के देहरा गोदाम से स्टोर इंचार्ज संजीव कुमार ने 1500 क्विंटल राशन जिसका बाजार मूल्य करीब एक करोड़ के आसपास है, को गायब कर दिया था। इसमें डिपुओं को राशन भेजा तो गोदाम में राशन भेजने की एंट्री रजिस्टर पर दर्ज थी, पर्चियां काटी गई थीं। जबकि इस राशन की क्षेत्र की उचित मूल्य की दुकानों में कोई एंट्री ही नहीं थी।
एसपी विजिलेंस बलबीर सिंह का कहना ये 
एसपी विजिलेंस बलबीर सिंह ने कहा कि एक अन्य मामले में राज्य सतर्कता एवं अपराध निरोधक ब्यूरो उत्तरी क्षेत्र धर्मशाला की टीम ने लाखों रुपए की सबसिडी हड़पने के आरोप में इंदौरा क्षेत्र के एक व्यक्ति व उसके दो बेटों पर मामला दर्ज किया है। मामले का संबंध मत्स्य पालन विभाग से है।  एसपी बलबीर सिंह ने बताया कि उपमंडल इंदौरा के बलीर गांव के प्रवीन सिंह नामक व्यक्ति ने एक शिकायत की थी कि उसी के गांव के नारायण सिंह व उसके दो बेटों राकेश सिंह व अशोक कुमार ने मत्स्य पालन विभाग से लाखों रुपए  की सबसिडी डकार ली है जिस पर विजीलैंस ब्यूरो की टीम द्वारा विस्तृत जांच की गई।
एसपी ने बताया कि उपरोक्त जांच में पाया गया कि उक्त आरोपियों ने मत्स्य पालन विभाग से विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत मत्स्य पालन टैंक व नवीकरण कार्य के लिए 2 लाख 81 हजार 750 रुपए की अनुदान राशि प्राप्त की, लेकिन प्रस्तावित योजना के अनुरूप कोई भी कार्य धरातल पर नहीं किया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

700 खिलाड़ियों की भागीदारी के साथ राज्य स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शुभारंभ

चंडीगढ़-:पंजाब राज्य स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आज भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में पंजाब के विभिन्न जिलों से लगभग 700 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस प्रतियोगिता के उत्कृष्ट खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप में पंजाब का प्रतिनिधित्व करेंगे।इस अवसर पर पंजाब टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष एच. एस. चटवाल, उपाध्यक्ष अश्विनी गोयल सहित अन्य...

पलवल में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसानों के खिले चेहरे, जलभराव से जनजीवन भी प्रभावित

पलवल-:पलवल में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है।तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहावना हो गया है।सबसे ज्यादा खुशी किसानों के चेहरों पर देखने को मिल रही है,क्योंकि इस बारिश को खरीफ फसलों की बुवाई और फसल की बढ़वार के लिए बेहद...

ईएसआईसी की नई रेफरल नीति पर कांग्रेस का विरोध तेज, कर्मचारियों के इलाज के अधिकारों से समझौता नहीं: निर्मल सिंह

अंबाला-:कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा सुपर स्पेशियलिटी उपचार के लिए लागू की गई नई रेफरल व्यवस्था को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विरोध बढ़ता जा रहा है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता,अंबाला शहर के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री निर्मल सिंह ने नई व्यवस्था को कर्मचारियों के हितों के खिलाफ बताते...

अवैध खनन पर सरकार का कड़ा रुख, सितंबर तक खनन पर रोक; बल्क ड्रग पार्क की प्रगति और राम मंदिर मुद्दे पर बोले उद्योग मंत्री

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अवैध खनन, बल्क ड्रग पार्क परियोजना और राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावे की चोरी के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अवैध खनन के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है और फिलहाल सितंबर माह तक प्रदेश में खनन गतिविधियों पर पूर्ण...

वायनाड़ लैंड़स्लाइड़: तीन दिन बाद राहुल का शव बरामद, कल शव रिवालसर पहुंचने की संभावना

मंडी,धर्मवीर-:केरल के वायनाड जिले में निर्माणाधीन ट्विन-टनल परियोजना में हुए भीषण भूस्खलन में जान गंवाने वाले मंडी जिले के रिवालसर निवासी साइट इंजीनियर राहुल शर्मा का गुरुवार को पोस्टमार्टम कर दिया गया।आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना किया जाएगा। शुक्रवार तक डेड बॉडी...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.