नेता प्रतिपक्ष बोले प्रदेश कांग्रेस सरकार ने चुनावों में दी गई गारंटियों के विपरीत किया काम

शिमला, 15 नवंबर ( TSN)- नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश कांग्रेस सरकार को एक बार फिर चुनावों में दी गई गारंटियों को लेकर घेरा है. जयराम ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस सरकार ने इन गारंटियों के विपरीत काम करके प्रदेश की जनता को ठगा है.उन्होंने फ्री बिजली यूनिट, स्वास्थ्य व्यवस्था, युवाओं को नौकरिया आदि मुद्दों को उठाया और प्रदेश कांग्रेस  सरकार पर  अपने मित्रों और सहयोगियों पर  मेहरबान रहने का आरोप लगाया.
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार एक ऐसी सरकार है जिसने विधानसभा चुनाव के दौरान दी गई गारंटियों के पूर्णतया विपरीत काम किया। लाखों नौकरियां देने की घोषणा की तो लाखों अनुमोदित पदों को समाप्त कर दिया। स्वास्थ्य व्यवस्था सही करने की बात की तो प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था का बंटाधार कर दिया। 300 यूनिट फ्री बिजली देने की बात की तो पूर्व सरकार द्वारा दी जा रही 125 मिनट बिजली की सब्सिडी को भी बंद कर दिया और साथ ही साथ 300 यूनिट बिजली खर्च करने पर घरेलू भुगतान से ज्यादा बिल वसूलने की योजना बना डाली।उन्होंने आरोप लगाया कि  यह सरकार सिर्फ और सिर्फ अपने मित्रों और सहयोगियों पर ही मेहरबान रही है और उन्हें पर ही जमकर सरकारी पैसा लुटाया है। प्रदेश की प्राथमिकता का आलम है कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के भवन निर्माण की औपचारिकता से जुड़े 30 करोड रुपए का भुगतान नहीं कर रही है। जबकि अपने विधायकों को असंवैधानिक रूप से मुख्य संसदीय सचिव बनाने और उनकी नियुक्ति को जायज ठहराने पर ही करोड़ों रुपए खर्च कर रही है।
22 महीने के कार्यकाल में लिया  25000 करोड  से ज्यादा का लोन
जयराम ठाकुर ने कहा कि  22 महीने के कार्यकाल में ही 25000 करोड रुपए से ज्यादा का लोन सरकार द्वारा लिया जा चुका है। इसके बाद भी सरकार कहती है कि वह हिमाचल को आत्म निर्भर बनाना चाहते हैं। सरकार बाकी बातें छोड़कर सिर्फ यह बताएं यह पैसा जा कहां रहा है?
मुख्यमंत्री बताएं कर्मचारियों को क्यों नहीं मिल रहा है जीपीएफ से मनचाहा पैसा
जयराम ठाकुर ने कि प्रदेश के कर्मचारियों की बहुत सारी शिकायतें मिल रही है कि उनका जीपीएफ बिल पास नहीं हो रहा है। जीपीएफ पूर्णतया कर्मचारी का पैसा होता है जो वह भविष्य की आवश्यकताओं और जरूरतों के लिए अपना पेट काट कर बचाता है। जिससे वह समय आने पर उसे निकाल सके। यह पैसा कर्मचारी अपने बच्चों की पढ़ाई और शादी, घर डालने, संपत्ति खरीदने के लिए जुटा कर रखता है। कर्मचारी जब आवश्यकता पड़ने पर अपना जीपीएफ निकालना चाह रहा है तो उसके खून पसीने की कमाई का पैसा नहीं निकल रहा है। मुख्यमंत्री इस मामले में प्रदेश को जवाब दें कि ऐसी शिकायतें क्यों आ रही हैं? इस मामले की सत्यता क्या हैं? प्रदेश सरकार ने पहले ही विधान सभा में यह बताया है कि कर्मचारियों के जीपीएफ के बदले वह 2810 करोड़ रुपए का ऋण ले चुकी है।
डोमिनिका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दी बधाई
नेता प्रतिपक्ष ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डोमिनिका द्वारा सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ हॉनर’ से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा यह सम्मान संपूर्ण भारत का सम्मान है भारत की बढ़ती ताकत और वैश्विक भूमिका का सम्मानहै। उन्होंने कहा कि अब तक 15 प्रभुत्वशाली राष्ट्रों ने प्रधानमंत्री को अपने देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान देकर भारत के गौरव को बढ़ाया है। इसके लिए सभी देशों के राष्ट्राध्यक्षों का आभार एवं प्रधानमंत्री को पुनः शुभकामनाएं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

धर्मशाला में एनएसयूआई ने एनटीए चेयरमैन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

धर्मशाला,राहुल चावला:राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने धर्मशाला में केंद्र सरकार,नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एनटीए के चेयरमैन तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की है। धर्मशाला में पत्रकार वार्ता करते हुए एनएसयूआई के पदाधिकारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था लगातार...

टूरिस्ट सीजन में मंडी पुलिस द्वारा चंडीगढ़-मनाली एनएच पर की गई अतिरिक्त जवानों की तैनाती

मंडी/धर्मवीर -:हिमाचल प्रदेश में इन दिनों टूरिस्ट सीजन चला हुआ है, ऐसे में बाहरी राज्यों आने वाले वाहनों के कारण चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर भी वाहनों का दबाव बढ़ गया है। मंडी जिला में भी हाईवे पर ट्रैफिक दबाव बढ़ने सेे स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। हाईवे...

ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में शामिल हुए भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी, श्रद्धालुओं की सेवा को बताया सौभाग्य

पलवल-:केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के भतीजे एवं भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में भाग लेकर श्रद्धालुओं की सेवा की।इस दौरान उन्होंने ब्रज क्षेत्र के प्रसिद्ध संत मोनी बाबा महाराज के आश्रम पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया। आश्रम में मोनी बाबा द्वारा उत्कर्ष चौधरी का स्वागत एवं सम्मान किया गया।इसके बाद उत्कर्ष...

प्रधानमंत्री मोदी के नाम सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड, शिमला में हुआ हवन

शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम देश के इतिहास में प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबा कार्यकाल दर्ज होने पर शिमला में विशेष हवन का आयोजन किया गया।इस मौके पर नाचन से भाजपा विधायक विनोद कुमार ने प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ,दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना की। विनोद कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री...

पहाड़ी स्वाद महोत्सव बना आकर्षण का केंद्र, 13 स्टॉलों में सजे हिमाचली व्यंजनों ने जीता दिल

शिमला,संजू-:शिमला ग्रीष्मोत्सव के तहत झांसी पार्क में आयोजित पहाड़ी स्वाद महोत्सव इन दिनों लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।यहां लगाए गए कुल 13 स्टॉलों में हिमाचली पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू और स्वाद लोगों को खूब लुभा रहा है।इनमें 6 स्टॉल एसएजी के हैं,जबकि अन्य स्टॉल विभिन्न महिला प्रतिभागियों द्वारा लगाए गए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.