पलवल-:केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के भतीजे एवं भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में भाग लेकर श्रद्धालुओं की सेवा की।इस दौरान उन्होंने ब्रज क्षेत्र के प्रसिद्ध संत मोनी बाबा महाराज के आश्रम पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया। आश्रम में मोनी बाबा द्वारा उत्कर्ष चौधरी का स्वागत एवं सम्मान किया गया।इसके बाद उत्कर्ष चौधरी और मोनी बाबा महाराज परिक्रमा यात्रा में शामिल हुए तथा मार्ग में श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनकी सुविधाओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। यात्रा के दौरान उत्कर्ष चौधरी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए जल सेवा और भंडारे का आयोजन भी किया गया।हसनपुर स्थित यमुना तट पर पहुंचकर उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की।
उत्कर्ष चौधरी ने कहा कि ब्रज की 84 कोस परिक्रमा हिंदू आस्था और भक्ति का महत्वपूर्ण केंद्र है।करीब 252 किलोमीटर लंबी यह यात्रा भगवान श्रीकृष्ण की लीलास्थलियों—मथुरा,वृंदावन,गोवर्धन, बरसाना और नंदगांव—से होकर गुजरती है। उन्होंने कहा कि इस पावन यात्रा में शामिल होकर श्रद्धालुओं की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है और भविष्य में भी वे इसी प्रकार सेवा कार्य जारी रखेंगे।संत मोनी बाबा महाराज ने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार 84 कोसी परिक्रमा का विशेष आध्यात्मिक महत्व है। उन्होंने बताया कि श्रद्धा और भक्ति के साथ इस यात्रा को पूर्ण करने से व्यक्ति को आध्यात्मिक शांति और पुण्य की प्राप्ति होती है।उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए उत्कर्ष चौधरी द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के अन्य लोगों को भी ऐसे कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
