पहाड़ी स्वाद महोत्सव बना आकर्षण का केंद्र, 13 स्टॉलों में सजे हिमाचली व्यंजनों ने जीता दिल

शिमला,संजू-:शिमला ग्रीष्मोत्सव के तहत झांसी पार्क में आयोजित पहाड़ी स्वाद महोत्सव इन दिनों लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।यहां लगाए गए कुल 13 स्टॉलों में हिमाचली पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू और स्वाद लोगों को खूब लुभा रहा है।इनमें 6 स्टॉल एसएजी के हैं,जबकि अन्य स्टॉल विभिन्न महिला प्रतिभागियों द्वारा लगाए गए हैं,जो अपनी विशेष पाक कला का प्रदर्शन कर रही हैं।

जिला कार्यक्रम प्रबंधक रुचि ठाकुर ने बताया कि सभी स्टॉलों में साफ-सफाई और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जा रहा है और लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य हिमाचली व्यंजनों को नई पहचान दिलाने के साथ-साथ महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता के अवसर प्रदान करना है। महोत्सव में आने वाले पर्यटक और स्थानीय लोग एक ही स्थान पर सिड्डू मदरा,बबरू,पतरोडे, चिलड़ा, मीठा भात,सेपू बड़ी, माश की दाल,खट्टा, कोदरा की रोटी जैसे पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद ले रहे हैं। इसके साथ ही शुद्ध पहाड़ी घी,स्थानीय अचार-चटनी, जंगली शहद और ऑर्गेनिक उत्पाद भी लोगों के आकर्षण का हिस्सा बने हुए हैं।कांगड़ा धाम को भी लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि समर फेस्टिवल के अंतिम दिन सभी स्टॉलों का मूल्यांकन कर विजेताओं का चयन किया जाएगा। प्रशासन की ओर से सबसे बेहतरीन और स्वादिष्ट व्यंजन परोसने वाले तीन स्टॉलों को कुल 51 हजार रुपये तक के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।चयनित प्रतिभागियों के लिए तीन जून को कुफरी स्थित होटल प्रबंधन संस्थान में पाक कला प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।जिला प्रशासन का मानना है कि यह महोत्सव न केवल हिमाचल की पारंपरिक खाद्य विरासत को नई पहचान देगा,बल्कि महिलाओं की आय बढ़ाने और स्थानीय संस्कृति को सशक्त बनाने में भी अहम भूमिका निभाएगा।समर फेस्टिवल में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए यह आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शहीद सुखदेव की जन्मस्थली पर दूसरे दिन भी जारी रही क्रमवार सांकेतिक भूख हड़ताल

लुधियाना-:शहीद सुखदेव थापर की जन्म स्थली पर क्रमवार सांकेतिक भूख हड़ताल वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रही।शहीद सुखदेव थापर मैमोरियल ट्रस्ट के आहवान पर वीरवार को ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष व शहीद के वंशज अशोक थापर, त्रिभूवन थापर, जयंत पुरी, प्रगट सिंह व पाली सहजपाल प्रात: 9 बजे से शाम 6 हजे तक दूसरे...

19 साल में 191 देशों की साइकिल यात्रा, अब भारत भ्रमण पर सोमेन देबनाथ

धर्मशाला,राहुल-:पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं।19 वर्षों में साइकिल से 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद अब वह देश के 28 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों का सफर कर रहे हैं। उनकी वर्तमान यात्रा का उद्देश्य भारत की एकता, पर्यावरण संरक्षण और युवाओं...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, कॉफी टेबल बुक का विमोचन..16 टीमों के साथ जयपुर में होगा अगला संस्करण

नई दिल्ली-:यूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह में राजस्थान कुश्ती संघ के अध्यक्ष और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के विशेष कार्याधिकारी राजीव दत्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने जेपीएल को पत्रकारों...

फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में हटानी होगी खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो

मोनिका रावत,चंडीगढ़ -:पंजाब में भुलत्थ(कपूरथला) से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को चंडीगढ़ जिला अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनकी याचिका पर अंतरिम आदेश जारी करते हुए फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो हटवाने के निर्देश दिए हैं। खैहरा ने पिछले हफ्ते फेसबुक-इंस्टाग्राम चलाने वाली कंपनी...

डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

शिमला -:हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, विशेषकर सिरमौर की हाटी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रसिद्ध लोक कलाकार डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें लोक नृत्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।नई दिल्ली...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.