/ Jun 14, 2026

मोहनलाल बडौली ने नगर निगम चुनाव में भी भाजपा की जीत का किया दावा

यमुनानगर,  22 नवंबर —हरियाणा में नगर निगम चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। भाजपा ने अपने सदस्यता अभियान को तेज़ करते हुए 50 लाख नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने नगर निगम चुनावों में जीत का बड़ा दावा किया है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली ने बुधवार को यमुनानगर के महाराजा अग्रसेन कॉलेज में सदस्यता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कहा कि भाजपा हर चुनाव के लिए हमेशा तैयार रहती है। नगर निगम चुनाव को लेकर भी भाजपा ने रणनीति तैयार कर ली है। बडौली ने दावा किया कि भाजपा जनहितैषी कार्यों और मजबूत संगठन के दम पर हर चुनाव जीतेगी।प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने विधानसभा चुनाव में उनके झूठ को नकार दिया। अब कांग्रेस के पास न नेता है, न नीति और न नीयत। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस को नेता प्रतिपक्ष भी दूसरे दलों से चुनना पड़ रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर और कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। भाजपा ने सदस्यता अभियान के माध्यम से संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों में जीत का विश्वास जताया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

संजौली स्कूल हत्याकांड: सुरक्षाकर्मी ने बताई वारदात की पूरी कहानी, चंद सेकेंड में बरसाईं गोलियां

शिमला,संजू-:शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की दिनदहाड़े हुई हत्या ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। इस सनसनीखेज वारदात के दौरान स्कूल परिसर में मौजूद सुरक्षाकर्मी यशपाल ने पुलिस को घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी है।उनके अनुसार,दो नकाबपोश युवक अचानक स्कूल के पास...

डंपिंग जोन के विरोध में शाहाबाद-बराड़ा रोड पर किसानों और स्थानीय लोगों का प्रदर्शन, विधायक रामकरण काला ने दिया समर्थन

कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:शाहाबाद में डंपिंग जोन को लेकर चल रहा विवाद अब और तेज हो गया है।लंबे समय से इस समस्या के समाधान की मांग कर रहे स्थानीय लोगों और किसानों ने रविवार को महापंचायत के बाद शाहाबाद-बराड़ा रोड पर सांकेतिक जाम लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि डंपिंग जोन के कारण...

कांग्रेस SIR अभियान पर रखेगी कड़ी नजर, पात्र मतदाताओं का वोट नहीं कटने देंगे : अशोक अरोड़ा

कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र की पंजाबी धर्मशाला में थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर अभियान की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।बैठक में कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करने तथा वोटर सूची में...

हिमाचल में सिंगल ईंजन की सरकार, तभी नहीं हो रहा प्रदेश का विकास मंडी में बोले भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश में सिंगल ईंजन की सरकार काम कर रही है।यही कारण है कि यहां का विकास नहीं हो पा रहा है। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने मंडी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि वे बीते 6 वर्षों उत्तराखंड के प्रभारी हैं। उत्तराखंड और...

नड्डा के दौरे पर मंत्रियों का सवाल: वित्तीय सहायता और लंबित मुद्दों पर केंद्र से मांगा जवाब

शिमला,संजू-:शिमला में आयोजित एक संयुक्त पत्रकार वार्ता में हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हालिया प्रदेश दौरे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।दोनों मंत्रियों ने कहा कि राज्यवासियों को इस दौरे से काफी अपेक्षाएं थीं,विशेषकर प्रदेश की आर्थिक चुनौतियों के...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.