होडल विधानसभा के मर्रोली में आयोजित हुआ जनसंवाद कार्यक्रम, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

पलवल(TSN):  होडल विधानसभा क्षेत्र के गांव मर्रोली में बुधवार को जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक राजेश नागर एवं हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम के चेयरमैन जगदीश नायर ने ग्रामीणों के साथ संवाद किया और उनकी जनसमस्याओं को सुनकर उनका निदान करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया,एसडीएम रणवीर सिंह भी मौजूद रहे।
विधायक राजेश नागर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दिशा निर्देशानुसार होडल विधानसभा क्षेत्र के गांवों जिसमें मर्रोली, डकौरा, सराय, गुदराना, मितरौल और तमुसरा में जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया हैं। जनसंवाद कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों के बीच में जाकर उनकी समस्याओं और शिकायतों को सुनकर उनका निपटारा करना हैं। इसके साथ ही केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की ओर से बनाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत करना है कि किस प्रकार से सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की ओर से गरीबों के हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई है ताकि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले और उनके जीवन में बदलाव आए। उन्होंने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान जो मांग ग्रामीणों की ओर से रखी गई है उक्त मांगों को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाकर उन्हें पूरा किया जाएगा। विधायक राजेश नागर ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले पलवल जिला में विकास नहीं था, लेकिन केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद पलवल जिले में विकास को गति प्रदान की गई।
उन्होंने कहा कि पलवल जिले में केएमपी व केजीपी एक्सप्रेस वे का निर्माण किया गया। दिल्ली मुंबई वडोदरा एक्सप्रेस वे का निर्माण किया गया हैं। केएमपी व केजीपी एक्सप्रेस वे साथ साथ नई रेलवे लाइन को मंजूरी प्रदान की गई हैं। पलवल जिले में एलिवेटेड पुल का निर्माण किया गया हैं। इसके साथ साथ जेवर एयरपोर्ट से सीधी कनेक्टिविटी के लिए सिंगल फ्री एक्सप्रेस वे का निर्माण किया जा रहा हैं  उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार वर्ष 2024 में होने वाले चुनावों में केंद्र और प्रदेश पूर्ण बहुमत के साथ दोबारा सरकार बनाएगी।
वहीं हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम के चेयरमैन जगदीश नायर ने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से लोगों के बीच में जाकर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका निदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से निश्चित तौर पर लोगों को फायदा हो रहा हैं।

admin

jerrieee98@gmail.com https://thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

हिमाचल में बदलेगा मौसम,9 अक्टूबर तक बारिश का दौर..ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मंगलवार देर शाम से प्रदेश के कई मैदानी और मध्यवर्ती क्षेत्रों में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार,ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा...

कुमारसैन में मिर्च पाउडर से महिलाओं को बेहोश कर आभूषण लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

शिमला-: कुमारसैन क्षेत्र में महिलाओं को निशाना बनाकर आभूषण छीनने वाले आरोपी को शिमला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी वारदात के दौरान महिलाओं की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर उन्हें असहाय कर देता था और इसके बाद सोने के आभूषण लेकर फरार हो जाता था।पुलिस ने जांच के दौरान ऐसी तीन वारदातों को सुलझाने...

शिमला में ट्विन टनल निर्माण से सैकड़ों घरों पर खतरा, प्रभावित बोले- विकास चाहते हैं, घरों की बलि देकर नहीं

शिमला-:शिमला में एनएचएआई के फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत निर्माणाधीन ट्विन टनल को लेकर संजौली,शांतिविहार,भट्टाकुफ़र, ढली और चलौंठी क्षेत्रों के लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं।प्रभावित परिवारों का आरोप है कि टनल निर्माण के चलते कई घरों में दरारें आने लगी हैं।लोगों को आशंका है कि यदि निर्माण कार्य इसी तरह जारी रहा तो आने वाले...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.