भूपेंद्र हुड्डा के बाद बढ़ी दुष्यंत चौटाला की मुश्किलें….खाली करना होगा जेजेपी कार्यालय

12 दिसम्बर, चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा चुनावों में विपक्षी दलों की हार अब लगातार उनके लिए मुसीबत बनती नजर आ रही है। एक तरफ जहां कांग्रेस, जेजेपी व अन्य दल हार से उभर नहीं पाए थे इतने में ही उनकी सुविधाओं पर भी कैंची चलने लगी है,जहां पहले भूपेंद्र हुड्डा को सरकारी कोठी खाली करने के निर्देश मिले तो अब जेजेपी का भी नंबर आ गया।
सरकारी फ्लैट में  चलाया था पार्टी का कार्यालय 
पिछली बार सत्ता में शामिल रही जेजेपी ने जिस सरकारी फ्लैट में पार्टी का कार्यालय चलाया हुआ था अब उसे खाली करने का नोटिस उन्हें मिल चुका है जिसमें इस फ्लैट को 15 दिसंबर तक खाली करने के निर्देश हुए हैं। जिससे साफ जाहिर है कि चुनावों में हारने के बाद जेजेपी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की मुश्किलें बढ़ने वाली है। ऐसा इसलिए क्योंकि, विधानसभा सचिवालय से जजपा नेताओं को फ्लैट खाली करने का नोटिस जारी कर दिया है। ऐसे में जजपा का प्रदेश कार्यालय चंडीगढ़ के सेक्टर 3 से स्थित फ्लैट से खाली हो सकता है और उसे दूसरी जगह शिफ्ट किया जा सकता है।
दरअसल जिस फ्लैट में अभी जजपा का प्रदेश कार्यालय चल रहा है वो फ्लैट पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला की मां और जजपा विधायक नैना चौटाला के नाम पर अलॉट हुआ था। वह 2019 से लेकर 2024 तक बाढड़ा सीट से विधायक रहीं।पिछले विधानसभा चुनाव में JJP पार्टी से 10 उम्मीदवारों ने चुनाव जीता था और जजपा के पास 10 विधायक थे। हालांकि, 2024 के चुनाव में JJP का खाता भी नहीं खुल पाया है। खुद दुष्यंत चौटाला भी चुनाव हार गए है। इसी वजह से विधानसभा सचिवालय की ओर से जजपा नेताओं को फ्लैट खाली करने के लिए नोटिस भेज दिया गया है।
फ्लैट खाली करने के लिए 3 महीने का समय मांगा
खबरों की मानें, तो JJP की ओर से विधानसभा अध्यक्ष से फ्लैट खाली करने के लिए 3 महीने का समय मांगा गया था। लेकिन, विधानसभा सचिवालय से केवल 15 दिनों की राहत दी गई थी, जो 15 दिसंबर 2024 तक पूरी हो जाएगी। अब यह देखने वाली बात होगी कि दुष्यंत चौटाला कब तक कार्यालय को खाली करते हैं

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

रक्षाबंधन पर HRTC की ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं का मुफ्त सफर

राहुल चावला,धर्मशाला-:रक्षाबंधन के अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने की तैयारी पूरी कर ली है। 28 अगस्त को प्रदेश के भीतर संचालित HRTC की सभी ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं को सूर्योदय से सूर्यास्त तक निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह जानकारी बुधवार को धर्मशाला में...

धर्मशाला में अब तक 91 हजार किलो चाय उत्पादन, बारिश से अगस्त में उत्पादन प्रभावित

धर्मशाला/राहुल-:जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित चाय उद्योग में इस वर्ष अब तक करीब 91 हजार किलोग्राम चाय का उत्पादन हो चुका है।उद्योग प्रबंधन को उम्मीद है कि नवंबर तक कुल उत्पादन डेढ़ लाख किलोग्राम तक पहुंच जाएगा।हालांकि,अगस्त माह में लगातार हुई बारिश ने चाय उत्पादन को प्रभावित किया है। इस महीने प्रबंधन को करीब 25 हजार...

IMC Foundation ने लुधियाना में छात्राओं के लिए 64,000 सैनिटरी पैड्स उपलब्ध करवाए

लुधियाना-:स्कूली छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और गरिमा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से IMC Foundation ने लुधियाना जिला प्रशासन के माध्यम से छात्राओं के लिए 64,000 सैनिटरी पैड्स का योगदान किया। Foundation की ओर से कुल 8,000 पैक्स IMC सैनिटरी नैपकिन, जिनमें 64,000 सैनिटरी पैड्स शामिल हैं,लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन के कार्यालय को...

राष्ट्रगान विवाद पर CM सुक्खू का पलटवार, बोले- भाजपा ने पहले की गलती, अब कर रही तरह-तरह की बातें

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा पलटवार किया है। विपक्ष की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने पहले गलती की और अब अपनी गलती को...

राष्ट्रगान के अपमान के मुद्दे पर सियासत तेज़, विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मुख्यमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के नोटिस तक पहुंच गया है।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में प्रदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.