/ Nov 15, 2026

Diwali से पहले दिल्ली की हवा हुई जहरीली, कई इलाकों में AQI पहुंचा 400 के पार

दिल्ली (एकता): दिवाली के त्योहार से पहले ही दिल्ली की हवा जहरीली होती जा रही है। लोगों को अब सावधान रहने की जरूरत है। बता दें कि राजधानी के कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच गया है। गुरुवार को एक बार फिर एनसीआर में दिल्ली की हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। सूत्रों के मुताबिक नोएडा में समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 397 है, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है। शहर का 24 घंटे का औसत AQI 347 दर्ज किया गया। कहीं जगह AQI 400 के पार पहुंचा हुआ है।

ग्रेटर नोएडा में भी प्रदूषित रही हवा

बताया जा रहा है कि बुधवार को एनसीआर में दिल्ली के बाद ग्रेटर नोएडा का सबसे ज्यादा वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया। फरीदाबाद में 309, गाजियाबाद में 254, नोएडा में 312 व गुरुग्राम में 226 एक्यूआई दर्ज हुआ।

AQI क्या है?

पर्यावरण प्रदूषण की समस्या भारत की ही नहीं पूरे विश्व के लिए एक नr चुनौती बन चुकी है। जिसका सामना भारत के साथ अन्य कई देश भी इस समस्या के समाधान को लेकर जूझते नजर आ रहे हैं। साल के अक्टूबर और नवम्बर महीने में हर साल प्रदूषण की स्थिति काफी बिगड़ती है। बता दें कि AQI का पूरा नाम एयर क्वालिटी इंडेक्स है जिसे हिंदी में वायु गुणवत्ता सूचकांक कहते है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शीतकालीन सत्र से पहले आरएस बाली का भाजपा पर तीखा हमला, बोले- सदन बहस के लिए है, वॉकआउट के लिए नहीं

राहुल चावला,धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश विधानसभा के धर्मशाला में 16 नवंबर से शुरू होने जा रहे शीतकालीन सत्र से पहले सियासी माहौल गर्माने लगा है।नगरोटा बगवां के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के चेयरमैन आरएस बाली ने विपक्षी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा जनता की आवाज उठाने और प्रदेश से जुड़े...

हिमाचल के तीन मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग, बुजुर्गों को मिलेगी विशेषज्ञ स्वास्थ्य सुविधा

शिमला-:प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।सरकार ने आईजीएमसी शिमला, डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा और श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नेरचौक में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग स्थापित करने को मंजूरी प्रदान की है। इन विभागों के सुचारू संचालन...

2027 में भाजपा को जनता सिखाएगी सबक, कांग्रेस फिर बनाएगी सरकार: विनय कुमार

राहुल चावला,धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया है कि देश के विभिन्न राज्यों में कथित तौर पर वोटों और विधायकों की खरीद-फरोख्त के जरिए सत्ता हासिल करने वाली भाजपा को आने वाले चुनावों में जनता करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में...

2027 में कांग्रेस की फिर होगी वापसी, राहुल गांधी के बढ़ते जनाधार का मिलेगा फायदा : रजनी पाटिल

राहुल चावला, धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अभी से अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने दावा किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी...

16 नवंबर से तपोवन में शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र, छह बैठकों में गूंजेंगे जनहित के मुद्दे

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार,16 नवंबर से धर्मशाला के तपोवन स्थित विधानसभा परिसर में शुरू होने जा रहा है।21 नवंबर तक चलने वाले 14वीं विधानसभा के 13वें सत्र में कुल छह बैठकें आयोजित की जाएंगी। सत्र के दौरान प्रदेश से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों,विकास कार्यों, सरकारी योजनाओं और जनसमस्याओं को लेकर...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.