शिमला पुलिस की मिशन क्लीन के तहत ‘भरोसा’ की शुरुआत…इस साल भी तस्करों की खैर नहीं

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)-साल 2025 में भी शिमला पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी रहने वाली है. शिमला पुलिस ने आज से ही मिशन क्लीन के तहत ‘भरोसा’ की शुरुआत की है. ‘भरोसा’ शिमला के पुलिस के मिशन क्लीन की नई टैगलाइन है. इसके जरिए आम लोगों से मिलने वाले सहयोग को बढ़ाया जाएगा और सोशल नेटवर्क के जरिए मिलने वाली सूचनाओं के आधार पर नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई होगी.
जिला शिमला पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई उनकी प्राथमिकता में शामिल है. साल 2024 में नशा तस्करी के 280 मामले दर्ज किए गए. इनमें 612 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई और करीब 300 आरोपी अब भी जेल में ही बंद हैं. संजीव कुमार गांधी ने कहा कि इस साल भी नशा तस्करों के खिलाफ कारवाई इसी तरह जारी रहने वाली है. इसके लिए आम लोगों से मिलने वाले सहयोग को बढ़ाया जाएगा. इसी के तहत शिमला पुलिस के मिशन क्लीन के साथ टैगलाइन ‘भरोसा’ जोड़ी गई है. साल 2024 में बड़ी कार्रवाई करते हुए शिमला पुलिस नशा तस्करी ने करीब 12 गैंग की कमर तोड़ने का काम किया, जिनमें शाही महात्मा गैंग और राधे गैंग शामिल है.
शिमला पुलिस के मिशन क्लीन की तारीफ 
वहीं, नगर परिषद रामपुर की अध्यक्ष मुस्कान नेगी ने शिमला पुलिस के मिशन क्लीन की तारीफ की है. मुस्कान नेगी ने कहा कि जिला शिमला में बीते कुछ वक्त से तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है. यह शिमला पुलिस का सराहनीय काम है. इससे आम लोगों में भरोसा पैदा हुआ है और तस्करों के बीच दर का माहौल है. लोग भी शिमला पुलिस का जमकर सहयोग कर रहे हैं और पुलिस हर सूचना पर पुख्ता कार्रवाई कर रही है. मुस्कान नेगी ने कहा कि इलाके की जनता को उम्मीद है कि शिमला पुलिस आने वाले साल में भी इसी तरह का काम करती रहेगी.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड की ईमानदारी: महिला को लौटाया डेढ़ लाख रुपये का आईफोन प्रो

चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालु का गुम हुआ महंगा मोबाइल फोन वापस लौटाया। होमगार्ड के इस सराहनीय कार्य की महिला श्रद्धालु ने प्रशंसा करते हुए जवानों का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, होशियारपुर निवासी सुरिंदर कौर पत्नी बलदेव...

पलवल में 150 दिव्यांगजनों को मिले मुफ्त ई-स्कूटर, कृष्णपाल गुर्जर ने किया वितरण

पलवल-:पलवल में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई।केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में 150 दिव्यांगजनों को मुफ्त विशेष ई-स्कूटर वितरित किए।इस दौरान होडल विधायक हरेंद्र सिंह,पूर्व मंत्री हर्ष कुमार,पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल और पूर्व विधायक दीपक मंगला समेत कई गणमान्य लोग...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- देश में लौट रहा कांग्रेस का दौर, भाजपा नेताओं के कांग्रेस में आने का किया दावा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के दावों और नए जिलों के गठन को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस का दौर फिर से लौट रहा है।उन्होंने सवाल उठाया कि जो पार्टी...

लुहणु मैदान में 18 अक्टूबर से सजेगा रणजी ट्रॉफी का रोमांच, हिमाचल-मुंबई के बीच भिड़ंत

बिलासपुर,सुभाष-:गोबिंद सागर झील के किनारे स्थित लुहणु क्रिकेट मैदान में 18 से 21 अक्टूबर तक रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे।इस चार दिवसीय मुकाबले में हिमाचल प्रदेश और मुंबई की टीमें आमने-सामने होंगी।लंबे समय बाद बिलासपुर में राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है,जिससे जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह...

मनोकामना पूरी होने पर दिल्ली के कारोबारी ने मां नैना देवी को भेंट किया सोने का आभूषण सेट

बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ रही है।देशभर से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और अपनी श्रद्धा व सामर्थ्य के अनुसार मां के चरणों में चढ़ावा अर्पित कर रहे हैं।इसी कड़ी में दिल्ली के कारोबारी प्रवेश गर्ग ने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.