अंबाला में शीत लहर का असर..स्वास्थ्य विभाग ने भी जारी की एडवाइजरी

अम्बाला, 2 जनवरी – अंबाला में इन दिनों शीत लहर चल रही है. जिस प्रकार से दो दिन की बारिश के बाद मौसम बदला है,उससे आम जन जीवन प्रभावित हुआ है ! पहाड़ों में भी लगातार हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में पड़ रहा है ! पश्चिम से चल रही ठंडी हवाओं से अंबाला के तापमान में गिरावट आई है जिससे ठिठुरन बढ़ गई है ! स्वास्थ्य विभाग ने भी एडवाइजरी जारी की है कि शीत लहर से अपने आप को बचा कर रखे ! ठंड लगने पर डॉक्टर्स की सलाह ले ! ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे है !
अंबाला का  न्यूनतम तापमान 8° से नीचे 
अंबाला का  न्यूनतम तापमान 8° से नीचे चला गया है. वहीं दिन का तापमान भी 16° तक पहुंच गया है. जिससे ठंड बढ़ गई है. हालांकि बारिश के बाद अंबाला का AQI काफी सुधरा है ! अंबाला का AQI 110 है,वहीं ठंड को देखते हुए एक तरफ जहां हरियाणा सरकार ने 1 जनवरी से 15जनवरी तक स्कूलों में बच्चों की छुटियां कर दी है,तो वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी शीत लहर से बचने के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है ! अंबाला कैंट सिविल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर जितेंद्र वर्मा ने बताया कि इस मौसम में शीत लहर से अपने आप को कैसे बचाएं ! उन्होंने बताया कि आयुर्वेद के हिसाब से इस मौसम में बहुत ज्यादा आराम भी नहीं करना चाहिए.अगर घर से बाहर नहीं निकल रहे तो घर पर ही सैर जरूर करें ताकि हमारा ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहे और हमारा हार्ट भी ठीक काम करे !
दिन में सोने से करें परहेज 
डॉ जतिंदर वर्मा ने कहा कि दिन में सोना नहीं चाहिए ! उन्होंने कहा कि दिन में सोने से कफ बढ़ेगा और ठंड में होने वाली दिक्कतें आती है खांसी जुखाम , गला खराब और आंखों से पानी आना ये बीमारियां होने का डर रहता है ! उन्होंने कहा कि ऐसे मौसम में हमे ज्यादा चटपटी चीजें खाने में आनंद  आता है तो ऐसी  चीजों से परहेज रखना चाहिए ! उन्होंने कहा कि ऐसे मौसम में हमेशा गर्म पानी का ही सेवन करे और गले का जरूर बचाव करें ! उन्होंने कहा कि हमारे हॉस्पिटल में आयुर्वेद में थैरपी भी की जाती है और इस मौसम में चाटने वाली दवाइयां बहुत कारगर साबित होती है ! वहीं हस्पताल में एक दो केस जोंडिस के आने से डॉक्टर भी हैरान है कि ऐसे मौसम में जोंडिस के मरीज कैसे आ सकते है !

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पेंशनरों का सब्र टूटा: शिमला में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे बुजुर्ग, बड़े आंदोलन की चेतावनी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों को लेकर पेंशनरों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है।राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में प्रदेशभर से पहुंचे पेंशनरों ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।पेंशनरों ने लंबे समय से लंबित डीए/डीआर एरियर,संशोधित वेतनमान के बकाये और मेडिकल रिइम्बर्समेंट के बिलों का जल्द भुगतान करने की...

तिब्बत-नेपाल फ्लैश फ्लड पर चीन से पारदर्शिता की मांग, मैक्लोडगंज में उठे पर्यावरणीय खतरे के सवाल

राहुल चावला,मैक्लोडगंज-:मैक्लोडगंज स्थित तिब्बती सेटेलमेंट कार्यालय में मंगलवार को ‘एशिया का जल टावर संकट में : तिब्बत-नेपाल फ्लैश फ्लड में पारदर्शिता की मांग’ विषय पर प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की गई।अंतरराष्ट्रीय तिब्बत नेटवर्क और स्टूडेंट्स फॉर ए फ्री तिब्बत-इंडिया की ओर से आयोजित इस ब्रीफिंग में तिब्बत और नेपाल में हाल में आई फ्लैश फ्लड से...

चम्बा में उफनते पानी में फंसा बाइक सवार, परिवार ने दुपट्टों की मदद से बचाई जान

चम्बा,मंजूर पठान-:चम्बा जिले के तुनुहट्टी-ककिरा मार्ग पर भारी बारिश के बीच एक बाइक सवार की जान उस समय खतरे में पड़ गई,जब सड़क पर अचानक तेज पानी का बहाव आ गया। बाइक सवार पानी के तेज बहाव में पैरापिट के पास फंस गया और उसके बह जाने का खतरा पैदा हो गया।इसी दौरान वहां से...

राहुल गांधी की बार-बार लॉन्चिंग पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- जनता हर बार कर चुकी है खारिज

शिमला,संजू-:मुख्यमंत्री के हालिया बयान पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पलटवार करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी को लेकर लगातार प्रयोग कर रही है,लेकिन जनता ने हर बार उनके नेतृत्व को स्वीकार नहीं किया। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि राहुल गांधी की...

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.