/ Nov 08, 2026

सदियों पुरानी मंडी कलम की 2 प्राचीन पेंटिंग 3 करोड 85 लाख में नीलाम

मंडी, धर्मवीर (TSN)-सदियों पुरानी मंडी कलम की दों पेंटिग की नीलामी 3 करोड़ 85 लाख में हुई है। मुंबई पुंडोल्स स्थित नीलामी घर में बीती 15 नवंबर 2024 को कला के कद्रदानों ने इन पेंटिग की इतनी उंची बोली लगाई है। सदियों पुरानी इन पेंटिग को मौजूदा समय में किसी संग्राहलय के अधीन रखा गया था। उस संग्राहलय के माध्यम से ही इन पेंटिंग्स को नीलामी के लिए रखा गया था। एक पेंटिंग 3 करोड़ में तो दूसरी पेंटिंग 85 लाख में नीलाम हुई है।
16वीं सदी में बनी थी 3 करोड़ में बिकने वाली पेंटिंग
मंडी कलम की जो पेंटिंग 3 करोड़ में नीलाम हुई है वो 16वीं सदी में बनाई गई थी। हालांकि इसकी स्पष्ट जानकारी तो नहीं है लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि यह चित्र सन् 1650 से 1660 के बीच का है। इसमें मंडी की राजसी महिलाओं को चित्रित किया गया है। बाएं से पहली महिला ने गोद में बच्चा उठाया है, दुसरी ने हाथ में हुक्का उठाया है और तीसरी महिला रानी प्रतीत हो रही है क्योंकि यह महिला हुक्का भी पी रही है और इसके दाएं हाथ में कमर से पैरों तक लम्बी तलवार भी पकड़ी हुई है। चौथी महिला भी रानी के लिए अपने हाथ में पात्र लिए खड़ी है। सभी ने सुन्दर वस्त्र पहने हैं और आभूषणों से सुसज्जित हैं। इस पेंटिंग में विभिन्न प्राकृतिक रंगों का प्रयोग हुआ है। यह पेंटिंग 3 करोड़ में नीलाम हुई है।
18वीं सदी में बनी पेंटिंग के मिले 85 लाख
मंडी कलम की जिस दूसरी पेंटिंग को 85 लाख में खरीदा गया है वो 18वीं सदी की बताई जा रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि वर्ष 1808 में इसे चित्रित किया गया है। यह चित्र मंडी के वर्तमान पैलेस कॉलोनी पर आधारित है। इस चित्र के दाईं ओर गणपति नाला, सिद्ध गणपति मंदिर, पैलेस कॉलोनी से पीछे की पहाड़ीयां, काले बादल, मोर, हिरण, जंगली शुकर, पंछी, हरे-भरे ढेर सारे पेड़ों‌ और खेत भी दर्शाए गए हैं। इसके साथ ही तीन सैनिकों को पहरा देते हुए भी दर्शाया गया है। दो लकड़ी के घर भी दिखाए हैं। यह चित्र 85 लाख में नीलाम हुआ है।
प्राकृतिक रंगों की अदभूत कला है मंडी कलम
मंडी कलम की बात करें तो यह प्राकृतिक रंगों की अदभूत कला है। राजशाही के दौर में कुछ कलाकार ऐसे थे जो प्राकृतिक रंगों और गिलहरी की पूंछ के बालों की तुलीका यानी ब्रश बनाकर बड़ी बारीकि से चित्रों को उकेरते थे। यह चित्र एक तरह से जीवंत प्रतीत होते थे। पहाड़ी चित्रकला के चित्र वेद, पुराणों, रामायण, महाभारत, काव्य, राजाओं-रानियों‌ इत्यादि से सम्बंधित मिलते हैं। पहाड़ी चित्रकला के कलाकारों को उपरोक्त सभी ग्रंथों की अच्छी जानकारी होती थी। मंडी कलम के संरक्षण तथा संवर्धन की बहुत आवश्यकता है। कुछ कलाकार इस क्षेत्र में कार्य कर भी रहे हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

BBMB पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजपा ने किया स्वागत, रणधीर शर्मा ने CM सुक्खू पर साधा निशाना

शिमला,संजू-:बीबीएमबी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजपा ने स्वागत किया है। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि यह फैसला हिमाचल प्रदेश के अधिकारों के पक्ष में आया है और इससे प्रदेश की लंबे समय से चली आ रही मांग को मजबूती मिली है।उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए आरोप...

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, बीबीएमबी से मिलेगी 11,973 मिलियन यूनिट बिजली

शिमला,संजू-:भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की परियोजनाओं में हिमाचल प्रदेश की बिजली हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के हक में अहम फैसला सुनाया है।इस फैसले से हिमाचल को न केवल वर्षों से लंबित अपने अधिकार की बिजली मिलेगी,बल्कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार हिमाचल...

करंट से युवक की मौत के दो महीने बाद भी मदद का इंतजार, बेसहारा परिवार ने प्रशासन से लगाई गुहार

बिलासपुर,सुभाष–श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत खरकड़ी के गांव भटेड में बिजली के करंट से जान गंवाने वाले युवक गुरमेल सिंह का परिवार आज भी सरकारी सहायता की आस लगाए बैठा है।हादसे को दो महीने से अधिक समय बीत चुका है,लेकिन परिजनों का आरोप है कि अभी तक प्रशासन या संबंधित बिजली...

20 नवंबर को तपोवन में कांग्रेस सरकार के खिलाफ हुंकार भरेगी आम आदमी पार्टी, मनीष सिसोदिया होंगे शामिल

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) कांग्रेस सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है।पार्टी 20 नवंबर को तपोवन में धरना-प्रदर्शन और रैली आयोजित कर प्रदेश सरकार को चुनावी वादों की याद दिलाएगी।इस कार्यक्रम में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता...

दिवाली पर घर लौटने वालों के लिए HRTC का खास इंतजाम, दिल्ली-चंडीगढ़ से धर्मशाला के लिए दौड़ेंगी अतिरिक्त बसें

राहुल चावला,धर्मशाला-:दिवाली के त्योहार पर घर पहुंचने की राह देख रहे हिमाचल के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए HRTC धर्मशाला डिपो ने विशेष बसों के संचालन की योजना तैयार की है। इसके तहत दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से धर्मशाला,कांगड़ा और पालमपुर के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.