/ Aug 30, 2026

CM मीडिया एडवाइजर बोले..बिजली की सब्सिडी छोड़ने के फैसला का विपक्ष ना करें आलोचना..

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने  बीते दिन बिजली पर मिल रही इस  सब्सिडी छोड़कर प्रदेश की जनता से भी सब्सिडी छोड़ने की अपील की थी.वहीं विपक्ष ने इस पर सवाल खड़े किए हैं और सरकार से 300 यूनिट बिजली फ्री देने का जो वादा किया था  उसे पूरा करने के नसीहत दी  है। इसको लेकर सीएम के मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान ने पलटवार किया है और विपक्ष को  आलोचना करने के बजाय प्रदेश हित में काम करने की  नसीहत दी है।
विपक्ष को  प्रदेश हित मे सोचने की जरूरत 
नरेश चौहान ने कहा कि विपक्ष को  प्रदेश हित मे सोचने की आवश्यकता है । मुख्यमंत्री ने बिजली पर मिल रही सब्सिडी का परित्याग किया है और जो 125 यूनिट बिजली फ्री में मिलती थी, उसे छोड़ने की प्रदेश की जनता से अपील भी की है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  और विधायकों ने इसका परित्याग किया है और यह एक प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अच्छा कदम है और विपक्ष को इसकी सराहना करनी चाहिए, ना की आलोचना. यह जनता के हित में सरकार ने फैसला लिया है. नरेश चौहान ने कहा कि हर साल सरकार बिजली बोर्ड को 2200 करोड़ का अनुदान देता है और बिजली बोर्ड को अपने पांव पर खड़ा करने के लिए इस तरह के फैसले लेने की आवश्यकता है।
सीएम मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान ने  कहा कि हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बना है, जो अनाथ बच्चे हैं,जिनके माता-पिता नहीं है उन्हें चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट घोषित किया गया है और इन बच्चों की पढ़ाई का खर्च सरकार उठा रही है. दूसरे राज्यों को भी इसका अनुसरण करना चाहिए। यह फैसला किसी राजनीतिक भावना से नहीं लिया गया है बल्कि सरकार ने ऐसे वर्ग के बारे में सोचा है. जिसके बारे में किसी भी सरकार ने आज तक नहीं सोचा।आज मुख्यमंत्री ने ऐसे 22 बच्चों को देश के भृमण पर भेजा है जो की चंडीगढ़ दिल्ली और गोवा जाएंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.