ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस को लेकर अस्पतालों और स्वास्थ्य अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश

शिमला, संजु चौधरी (TSN)-देश में नए ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं और अभी तक 5 राज्यों में केस मिले हैं।वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार भी अलर्ट मोड में है और सभी राज्यों को भी तैयारियों के दिशानिर्देश जारी किए गए हैं. जिसे देखते हुए  हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य सचिव ने भी अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। हिमाचल प्रदेश में अभी तक नए वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है. ऐसे में चिकित्सकों ने सावधानी बरतने की सलाह दी है।
सावधानी बरते और लक्षण दिखने पर अस्पताल आने की सलाह
प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल IGMC के मेडिसन विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर उशेंद्र का कहना है कि ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस एक सामान्य वायरस है।यह वायरस ज्यादातर बच्चों, वयस्कों और कमजोर प्रतिरक्षक क्षमता वाले लोगों में फैलता है। इससे घबराने की आवश्यता नहीं है। अगर इस वायरस से ग्रस्त व्यक्ति 6 से 8 घंटे की नींद पूरी ली जाए तो यह वायरस दूसरे दिन को आधा खत्म हो जाता है.ऐसे में पैनिक होने के बजाय सावधानी बरतने की जरूरत है। इसके लक्षण खांसी, बुखार, नाक बंद होना, गंभीर मामलो में सांस का फूलना इत्यादि हैं जिन्हें देखते ही व्यक्ति को नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र में अपनी जांच करवानी चाहिए। ईलाज से व्यक्ति कुछ ही समय में पूरी तरह से ठीक हो जाता है। बीमारी से निपटने के अस्पताल में सभी दवाईयां उपलब्ध हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

657 करोड़ बैंक घोटाला: 329 करोड़ रुपये का फर्जी तरीके से सीने में निवेश

मोनिका रावत/पंचकूला-:657 करोड़ रुपये के बहुचर्चित बैंक घोटाले की जांच में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित तौर पर सरकारी धन की नई मनी ट्रेल का खुलासा किया है। जांच एजेंसी के अनुसार, सरकारी विभागों से कथित रूप से निकाली गई 329 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पहले शेल कंपनियों के खातों में पहुंचाई...

घग्गर समेत सभी नदी-नाले उफान पर, पंचकूला में नदी किनारे जाने पर रोक; धारा 163 लागू

मोनिका रावत/पंचकूला : हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश और पंचकूला में पिछले 48 घंटे से जारी वर्षा के कारण घग्गर नदी समेत जिले की सभी प्रमुख नदियां और बरसाती नाले उफान पर हैं। घग्गर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से उसने रौद्र रूप धारण कर लिया है। संभावित बाढ़...

मानसून की चुनौती के बीच हथनीकुंड बैराज अलर्ट मोड पर, हाईटेक सुरक्षा इंतज़ामों पर प्रशासन का भरोसा

यमुनानगर/परवेज खान-:मानसून के सक्रिय होते ही यमुना नदी के जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए यमुनानगर का हथनीकुंड बैराज पूरी तरह हाई अलर्ट पर है।सिंचाई विभाग ने इस बार बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। विभाग का कहना है कि बैराज की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए पहले...

हिमाचल में बारिश का कहर: सीएम सुक्खू ने लोगों से की सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने कई क्षेत्रों में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में तेज बारिश के कारण भूस्खलन, सड़क अवरोध और जलभराव की घटनाएं सामने आई हैं। कई स्थानों पर नदियों और खड्डों का जलस्तर बढ़ने से लोगों की चिंताएं...

हिमाचल में लगातार बारिश से हालात बिगड़े, 124 सड़कें बंद, 442 ट्रांसफार्मर और 19 पेयजल योजनाएं प्रभावित

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सड़क,बिजली और पेयजल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि 10 जुलाई सुबह 10 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 124 सड़कें...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.