शिमला, संजु चौधरी (TSN)-देश में नए ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं और अभी तक 5 राज्यों में केस मिले हैं।वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार भी अलर्ट मोड में है और सभी राज्यों को भी तैयारियों के दिशानिर्देश जारी किए गए हैं. जिसे देखते हुए हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य सचिव ने भी अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। हिमाचल प्रदेश में अभी तक नए वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है. ऐसे में चिकित्सकों ने सावधानी बरतने की सलाह दी है।
सावधानी बरते और लक्षण दिखने पर अस्पताल आने की सलाह
प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल IGMC के मेडिसन विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर उशेंद्र का कहना है कि ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस एक सामान्य वायरस है।यह वायरस ज्यादातर बच्चों, वयस्कों और कमजोर प्रतिरक्षक क्षमता वाले लोगों में फैलता है। इससे घबराने की आवश्यता नहीं है। अगर इस वायरस से ग्रस्त व्यक्ति 6 से 8 घंटे की नींद पूरी ली जाए तो यह वायरस दूसरे दिन को आधा खत्म हो जाता है.ऐसे में पैनिक होने के बजाय सावधानी बरतने की जरूरत है। इसके लक्षण खांसी, बुखार, नाक बंद होना, गंभीर मामलो में सांस का फूलना इत्यादि हैं जिन्हें देखते ही व्यक्ति को नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र में अपनी जांच करवानी चाहिए। ईलाज से व्यक्ति कुछ ही समय में पूरी तरह से ठीक हो जाता है। बीमारी से निपटने के अस्पताल में सभी दवाईयां उपलब्ध हैं।
