AICC मीडिया कोऑर्डिनेटर ने भाजपा नेता के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली, 8 जनवरी (TSN)-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के मीडिया कोऑर्डिनेटर अनिल गोयल ने दिल्ली भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी द्वारा प्रियंका गांधी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। गोयल ने इसे न केवल महिलाओं का अपमान बताया, बल्कि इसे राजनीतिक शुचिता और भारतीय लोकतंत्र के खिलाफ भी करार दिया।
प्रियंका गांधी पर की टिप्पणी को बताया महिला विरोधी
अनिल गोयल ने  कहा कि भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी की यह टिप्पणी न केवल घटिया और असभ्य है,बल्कि महिलाओं के प्रति भाजपा के असली दृष्टिकोण को भी उजागर करती है।यह शर्मनाक है कि एक जनप्रतिनिधि इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करता है। यह बयान न केवल प्रियंका गांधी का अपमान है, बल्कि हर भारतीय महिला का भी अपमान है।गोयल ने भाजपा से तुरंत बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि “अगर भाजपा वास्तव में महिलाओं का सम्मान करती है, तो उसे बिधूड़ी को पार्टी से निलंबित करना चाहिए और उनकी टिप्पणी पर माफी मांगनी चाहिए। यह घटना साबित करती है कि भाजपा का नारी शक्ति और सम्मान के प्रति कथित समर्पण केवल दिखावा है।”
भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की चुप्पी पर भी उठाए सवाल 
कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की चुप्पी पर भी सवाल उठाए।अनिल गोयल ने कहा, “प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इस बयान पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।इस तरह की टिप्पणियों से यह संदेश जाता है कि भाजपा समाज में नफरत और विभाजन को बढ़ावा देना चाहती है।कांग्रेस ने इस बयान के विरोध में देशव्यापी प्रदर्शन करने की घोषणा भी की है।साथ ही, पार्टी ने चुनाव आयोग से रमेश बिधूड़ी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।गोयल ने कहा कि कांग्रेस ऐसे असंवैधानिक और अपमानजनक बयानों का हर मंच पर विरोध करें।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

एबीवीपी के जरिए भारत माता की सेवा का ब्यौरा है”ध्येय यात्रा” : अक्षय शर्मा

जालंधर-:अमृतसर नॉर्थ से BJP नेता अक्षय शर्मा ने शनिवार को कहा कि मातृभूमि की सेवा में ABVP का योगदान हर नागरिक के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है।आज दोपहर जालंधर में पंजाब राज्य ABVP मुख्यालय में मौजूद अक्षय शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की सात दशकों की शानदार उपलब्धियों की विरासत...

वीबी-जी राम जी योजना पर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने सरकार पर लगाए भ्रामक प्रचार के आरोप

शिमला,संजू-:प्रदेश में 1 जुलाई से लागू होने जा रही विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर योजना को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने और राजनीतिक कारणों से इसका विरोध करने का...

अंबाला कैंट में आधुनिक ‘तरंग रेलवे स्टेडियम’ का शुभारंभ, खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

अंबाला-:खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने की दिशा में अंबाला मंडल ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अंबाला कैंट स्थित तरंग रेलवे स्टेडियम का उद्घाटन किया। स्टेडियम का शुभारंभ अंबाला मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) विनोद भाटिया ने किया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स ऑफिसर एवं वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (TRD) चंद्रकांत मूंगरे सहित मंडल...

अंबाला सिविल अस्पताल में DG हेल्थ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर फार्मासिस्ट चार्जशीट

अंबाला-:हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. कुलदीप सिंह ने गुरुवार को अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, दवा स्टोर, लैब और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दवा स्टोर में एक्सपायरी से पहले ही दवाओं को अलग रखे जाने के मामले में संबंधित फार्मासिस्ट को चार्जशीट करने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.