/ Nov 09, 2026

नौतोड़ मामले पर आमने-सामने राजभवन और सरकार.. राजस्व मंत्री ने राज्यपाल के बयान को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)- नौतोड़ भूमि मामले पर राजभवन और सरकार एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं. बुधवार को शिमला में हिमाचल सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने प्रेस वार्ता की. इस दौरान राजस्व मंत्री ने नौतोड़ को लेकर राज्यपाल के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. साथ ही राज्यपाल के पास लंबित पड़े प्रस्ताव को कानून के तहत की गई मांग बताया है. इस दौरान राजस्व मंत्री ने भाजपा को भी निशाने पर लिया. राजस्व मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और बिना नाम लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल पर भी तीखा हमला बोला.
राजभवन,सरकार के चुनावी वायद पूरे करने के लिए नहीं है.. यह दुर्भाग्यपूर्ण
हिमाचल सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार के समय भूमिहीन लोगों को 20 बीघा तक सरकारी जमीन देने का प्रावधान हुआ.मगर 1980 में FCA का कानून बनाने के बाद इसमें बाधा उत्पन्न हुई. जगत सिंह नेगी ने कहा कि संविधान के भाग 5 में राज्यपाल के पास जनजातीय क्षेत्र के लिए नियम बनाने का अधिकार है. इसी के तहत 2 वर्षों के लिए जनजाति क्षेत्र में FCA का कानून सस्पेंड करने का प्रस्ताव राज्यपाल को भेजा गया है.उन्होंने कहा कि इस संबंध में पांच बार उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात भी की, लेकिन अभी तक अनुमति नहीं दी गई है.राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि राज्यपाल का कहना की राजभवन सरकार के चुनावी वायद पूरे करने के लिए नहीं है यह दुर्भाग्यपूर्ण है.
कलंकित नेताओं से  नसीहत कतई स्वीकार नहीं
जगत सिंह नेगी ने भाजपा पर भी निशाना साधा.उन्होंने भाजपा पर सवाल उठाए  कि क्या भाजपा के लोग जनजातीय क्षेत्रों के लोगों को भूमि देने के पक्ष में नहीं है? इस दौरान जगत सिंह नेगी ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर नाम लिए बगैर निशान साधा.जगत सिंह नेगी ने कहा की जयराम ठाकुर उन्हें नसीहत न दे. वहीं बिना नाम लेते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कलंकित नेताओं से तो उन्हें नसीहत कतई स्वीकार नहीं है. जगत सिंह नेगी ने कहा कि तीन राज्यपालों ने पहले भी प्रदेश में FCA के कानून को सस्पेंड किया है. वह लगातार जनजातीय क्षेत्र के लोगों की मांग को उठाते रहेंगे.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

BBMB पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजपा ने किया स्वागत, रणधीर शर्मा ने CM सुक्खू पर साधा निशाना

शिमला,संजू-:बीबीएमबी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजपा ने स्वागत किया है। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि यह फैसला हिमाचल प्रदेश के अधिकारों के पक्ष में आया है और इससे प्रदेश की लंबे समय से चली आ रही मांग को मजबूती मिली है।उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए आरोप...

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हिमाचल को हर साल 600 से 800 करोड़ का फायदा, बीबीएमबी से मिलेगी 11,973 मिलियन यूनिट बिजली

शिमला,संजू-:भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की परियोजनाओं में हिमाचल प्रदेश की बिजली हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश के हक में अहम फैसला सुनाया है।इस फैसले से हिमाचल को न केवल वर्षों से लंबित अपने अधिकार की बिजली मिलेगी,बल्कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार हिमाचल...

करंट से युवक की मौत के दो महीने बाद भी मदद का इंतजार, बेसहारा परिवार ने प्रशासन से लगाई गुहार

बिलासपुर,सुभाष–श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत खरकड़ी के गांव भटेड में बिजली के करंट से जान गंवाने वाले युवक गुरमेल सिंह का परिवार आज भी सरकारी सहायता की आस लगाए बैठा है।हादसे को दो महीने से अधिक समय बीत चुका है,लेकिन परिजनों का आरोप है कि अभी तक प्रशासन या संबंधित बिजली...

20 नवंबर को तपोवन में कांग्रेस सरकार के खिलाफ हुंकार भरेगी आम आदमी पार्टी, मनीष सिसोदिया होंगे शामिल

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) कांग्रेस सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है।पार्टी 20 नवंबर को तपोवन में धरना-प्रदर्शन और रैली आयोजित कर प्रदेश सरकार को चुनावी वादों की याद दिलाएगी।इस कार्यक्रम में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता...

दिवाली पर घर लौटने वालों के लिए HRTC का खास इंतजाम, दिल्ली-चंडीगढ़ से धर्मशाला के लिए दौड़ेंगी अतिरिक्त बसें

राहुल चावला,धर्मशाला-:दिवाली के त्योहार पर घर पहुंचने की राह देख रहे हिमाचल के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए HRTC धर्मशाला डिपो ने विशेष बसों के संचालन की योजना तैयार की है। इसके तहत दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से धर्मशाला,कांगड़ा और पालमपुर के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.