HSGPC के नवनिर्वाचित सदस्य जगदीश सिंह झींडा को सदस्यों ने मनवाया.. बोले प्रधान पद की लड़ेंगे लड़ाई

कुरुक्षेत्र, 20 जनवरी – हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव में वार्ड नंबर 18 से नवनिर्वाचित सदस्य एवम हरियाणा पंथक दल के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने पार्टी के 21 सदस्यों में से 9 सदस्यों की जीत के बाद भी इस्तीफे की घोषणा की थी। लेकिन झींडा ग्रुप के जीते हुए सदस्यों ने जगदीश सिंह झींडा को इस्तीफा देने से रोक लिया।
बता दें कि जगदीश सिंह झींडा ने दोपहर पत्रकारवार्ता करते हुए कहा था कि उनकी पार्टी के केवल 9 सदस्य ही जीत दर्ज कर पाए जिसके बाद उन्होंने अपनी सदस्यता से इस्तीफा देने की बात की। वही दोपहर बाद जगदीश सिंह झींडा ने नवनिर्वाचित 8 सदस्यों की मौजूदगी में अपना इस्तीफा वापिस ले लिया और कहा कि जो आदेश उनके ग्रुप के सदस्यों ने किया है उसे गुरु साहिब का हुक्म मानते है।
वहीं  वार्ड नंबर 11 से नवनिर्वाचित सदस्य कुलदीप सिंह मुल्तानी ने कहा कि जगदीश सिंह झींडा को ये कह कर रोका गया कि सिख संगत की भावनाएं उनसे जुड़ी हुई हैं। 22 वर्षो से गुरुघरों की सेवा की लड़ाई लड़ी गई। भविष्य में भी कौम की लड़ाई लड़ेंगे।वार्ड नंबर 18 से नवनिर्वाचित सदस्य जगदीश सिंह झींडा ने कहा कि वे संगत के हुक्म को गुरु का हुक्म मानते है। उन्होंने कहा कि अब वह भविष्य में भी इस्तीफा के बारे में नहीं सोचेंगे,क्योंकि उनके इस्तीफा देने की घोषणा पर ही सीख काम को बहुत ज्यादा दुख महसूस हुआ है। उन्होंने कहा कि आगामी रणनीति के लिए 25 तारीख को समीक्षा बैठक बुलाएंगे और सभी मेंबर अपनी रणनीति तैयार करेंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड की ईमानदारी: महिला को लौटाया डेढ़ लाख रुपये का आईफोन प्रो

चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालु का गुम हुआ महंगा मोबाइल फोन वापस लौटाया। होमगार्ड के इस सराहनीय कार्य की महिला श्रद्धालु ने प्रशंसा करते हुए जवानों का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, होशियारपुर निवासी सुरिंदर कौर पत्नी बलदेव...

पलवल में 150 दिव्यांगजनों को मिले मुफ्त ई-स्कूटर, कृष्णपाल गुर्जर ने किया वितरण

पलवल-:पलवल में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई।केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में 150 दिव्यांगजनों को मुफ्त विशेष ई-स्कूटर वितरित किए।इस दौरान होडल विधायक हरेंद्र सिंह,पूर्व मंत्री हर्ष कुमार,पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल और पूर्व विधायक दीपक मंगला समेत कई गणमान्य लोग...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- देश में लौट रहा कांग्रेस का दौर, भाजपा नेताओं के कांग्रेस में आने का किया दावा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के दावों और नए जिलों के गठन को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस का दौर फिर से लौट रहा है।उन्होंने सवाल उठाया कि जो पार्टी...

लुहणु मैदान में 18 अक्टूबर से सजेगा रणजी ट्रॉफी का रोमांच, हिमाचल-मुंबई के बीच भिड़ंत

बिलासपुर,सुभाष-:गोबिंद सागर झील के किनारे स्थित लुहणु क्रिकेट मैदान में 18 से 21 अक्टूबर तक रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे।इस चार दिवसीय मुकाबले में हिमाचल प्रदेश और मुंबई की टीमें आमने-सामने होंगी।लंबे समय बाद बिलासपुर में राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है,जिससे जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह...

मनोकामना पूरी होने पर दिल्ली के कारोबारी ने मां नैना देवी को भेंट किया सोने का आभूषण सेट

बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ रही है।देशभर से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और अपनी श्रद्धा व सामर्थ्य के अनुसार मां के चरणों में चढ़ावा अर्पित कर रहे हैं।इसी कड़ी में दिल्ली के कारोबारी प्रवेश गर्ग ने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.