थीम आधारित होगा अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव.. पहली बार इंटरनेशनल दल भी देंगे प्रस्तुतियां

मंडी, धर्मवीर (TSN)-छोटी काशी मंडी में इस बार अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 2025 की थीम पर आधारित होगा और पहली बार इस महोत्सव में इंटरनेशनल दल भी अपनी प्रस्तुतियां देते हुए नजर आएंगे। इसके साथ नॉर्दन जोन की झलक के साथ छोटी काशी के 81 के करीब ऐतिहासिक मंदिरों को भी प्रमुख रूप से हाइलाइट्स किया जाएगा। यह निर्णय सोमवार को शिवरात्रि महोत्सव 2025 की आम बैठक में लिया गया। इस बैठक की अध्यक्षता धर्मपुर विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने की।
शिवरात्रि महोत्सव को लेकर आयोजित बैठक में लिया गया निर्णय
मंडी शहर के संस्कृति संदर में यह बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला प्रशासन के पदाधिकारियों सहित मंडी शहर की प्रबुध जनता ने भी भाग लिया।इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए मंडी की जनता ने भी अपने बहुमूल्य सुझाव रखे. बैठक के उपरांत मीडिया से रूबरू होते हुए विधायक धर्मपुर ने कहा कि प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन के साथ शिवरात्रि महोत्सव में भी व्यवस्था परिवर्तन देखने को मिलेगा।देवताओं को एक साथ पड्डल मैदान की सीढ़ियों पर बैठने के लिए उचित स्थान दिया जाएगा।इस बार अन्य खेलकूद प्रतियोगिताओं के अलावा क्रिकेट की प्रतियोगिता भी आयोजित करवाई जाएगी। जिसे आने वाले सालों में राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का प्रयास किया जाएगा।
मांडव्य नगरी में आज से ही देव कारज शुरू 
वहीं विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि छोटी काशी में होने वाले इस महोत्सव के लिए मांडव्य नगरी में आज से ही देव कारज शुरू हो गए हैं।इस महोत्सव में बड़ा देव कमरूनाग सबसे पहले शिरकत करतें हैं और उनका मंडी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा।देवी देवताओं के इस मिलन को खास बनाने के लिए बड़े स्तर पर देव ध्वनियों गूंज इस महोत्सव में देखने को मिलेगी।साथ ही शहर में एक बड़ा प्रवेश द्वार भी बनाया जाएगा, साथ ही शहर के मुख्य द्वारों पर अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि को दर्शाते हुए बड़े बड़े होर्डिंग लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सूबे के सीएम सुक्खविंद्र सिंह सुक्खू इस महोत्सव के शुभांभर के मौके पर उपस्थित रहेंगे।
वहीं इस मौके पर सर्व देवता समिति के प्रधान शिव पाल शर्मा ने बताया कि शिवरात्रि महोत्सव बड़े स्तर पर देव ध्वनियों से गुंजायमान होगा। जिसका निर्णय आज की बैठक में लिय गया है, प्रशासन के इस निर्णय का वे स्वागत करते हैं। शिवरात्रि महोत्सव के दौरान बड़े स्तर पर देव ध्वनियां गुंजने के बाद मंडी जनपद के सभी देवी देवताओं के वाद्य यंत्र विश्व प्रसिद्ध होंगे।
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 27 फरवरी से 5 मार्च तक मनाया जा रहा
बतां दे कि इस बार मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 27 फरवरी से 5 मार्च तक मनाया जा रहा है। इस महोत्सव में मंडी जनपद के सैंकड़ों देवी देवता शिरकत करतें है। छोटी काशी में इस दौरान देव व मानस मिलन का भव्य नजार देखने को मिलता है। इस दौरान शहर में देवी देवताओं की तीन प्रमुख शोभायात्रा यानि जलेब भी निकाली जाती है और सांस्कृतिक संध्याओं का भी आयोजन किया जाता है। बैठक में शिवरात्रि मेला कमेटी के अध्यक्ष व डीसी मंडी अपूर्व देवगन, एसपी मंडी साक्षी वर्मा, एडीसी मंडी रोहित राठौर, एडीएम मंडी डॉ मदन कुमार, नगर निगम मेयर वीरेंद्र भट्ट शर्मा, सर्व देवता कमेटी के अध्यक्ष शिवपाल शर्मा सहित अन्य लोग गणमान्य भी मौजूद रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड की ईमानदारी: महिला को लौटाया डेढ़ लाख रुपये का आईफोन प्रो

चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालु का गुम हुआ महंगा मोबाइल फोन वापस लौटाया। होमगार्ड के इस सराहनीय कार्य की महिला श्रद्धालु ने प्रशंसा करते हुए जवानों का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, होशियारपुर निवासी सुरिंदर कौर पत्नी बलदेव...

पलवल में 150 दिव्यांगजनों को मिले मुफ्त ई-स्कूटर, कृष्णपाल गुर्जर ने किया वितरण

पलवल-:पलवल में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई।केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में 150 दिव्यांगजनों को मुफ्त विशेष ई-स्कूटर वितरित किए।इस दौरान होडल विधायक हरेंद्र सिंह,पूर्व मंत्री हर्ष कुमार,पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल और पूर्व विधायक दीपक मंगला समेत कई गणमान्य लोग...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- देश में लौट रहा कांग्रेस का दौर, भाजपा नेताओं के कांग्रेस में आने का किया दावा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के दावों और नए जिलों के गठन को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस का दौर फिर से लौट रहा है।उन्होंने सवाल उठाया कि जो पार्टी...

लुहणु मैदान में 18 अक्टूबर से सजेगा रणजी ट्रॉफी का रोमांच, हिमाचल-मुंबई के बीच भिड़ंत

बिलासपुर,सुभाष-:गोबिंद सागर झील के किनारे स्थित लुहणु क्रिकेट मैदान में 18 से 21 अक्टूबर तक रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे।इस चार दिवसीय मुकाबले में हिमाचल प्रदेश और मुंबई की टीमें आमने-सामने होंगी।लंबे समय बाद बिलासपुर में राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है,जिससे जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह...

मनोकामना पूरी होने पर दिल्ली के कारोबारी ने मां नैना देवी को भेंट किया सोने का आभूषण सेट

बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ रही है।देशभर से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और अपनी श्रद्धा व सामर्थ्य के अनुसार मां के चरणों में चढ़ावा अर्पित कर रहे हैं।इसी कड़ी में दिल्ली के कारोबारी प्रवेश गर्ग ने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.