मिशन 2024 के लिए रवाना हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी, रवानगी से पहले ई.डी की कार्रवाई को लेकर कही ये बात

कुरुक्षेत्र(TSN): मिशन 2024 के तहत हरियाणा प्रदेश के दौरों पर रवाना होने से पूर्व नवनियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी ने धर्मनगरी कुरुक्षेत्र व गीता की प्राकट्यस्थली ज्योतिसर पर शीश नवाया। प्रदेश अध्यक्ष सैनी ने मीडिया से बातचीत में शीर्ष नेतृत्व क आभार जताते हुए कहा छोटे से कार्यकर्ता पर पार्टी ने विश्वास किया है जिसपर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे। वहीं उन्होंने केजरीवाल को लेकर कहा कि यदि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया तो वह ईडी से क्यों बच रहे हैं?
उन्होंने कहा कि गत 9 वर्षों में डबल इंजन केंद्र व प्रदेश सरकार ने अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं हैं। कांग्रेस-विपक्ष के किसी बड़े नेता का मुकाबला उनका बूथ स्तर का कार्यकर्ता सहजता से कर सकता हैं।
वहीं ईडी के नोटिस को हल्के में लेने पर केजरीवाल बारे प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस हो या उनके सहयोगी दल किसी ने संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान नहीं किया। उन्होंने कहा कि कट्टर ईमानदार होने का दावा करने वाले अरविंद केजरीवाल यदि स्वच्छ/पाक दामन है तो ई.डी का सामना करने में उन्हें दिक्कत क्यों है?

admin

jerrieee98@gmail.com https://thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

कंगना रणौत के बयान पर विक्रमादित्य सिंह का तंज, महिला प्रतिनिधित्व को लेकर छिड़ी सियासी बहस

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में महिला आरक्षण और महिला प्रतिनिधित्व को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। हाल ही में सांसद कंगना रणौत के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने हिमाचल विधानसभा में खुद को एकमात्र महिला प्रतिनिधि जैसा प्रस्तुत किया। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचना का...

घरौंडा अनाज मंडी में कथित गड़बड़ी: बाहरी गेहूं की एंट्री पर उठे सवाल, किसानों में आक्रोश

करनाल, 18 अप्रैल: हरियाणा के करनाल जिले की घरौंडा अनाज मंडी में इन दिनों एक गंभीर विवाद सामने आया है, जिसने किसानों, आढ़तियों और प्रशासन के बीच हलचल पैदा कर दी है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि उत्तर प्रदेश से सस्ते दामों पर खरीदी गई गेहूं को यहां लाकर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर...

सोशल मीडिया को मजबूत कर भाजपा के दावों का जवाब देंगे: मोनिका डूमरा

पलवल,18 अप्रैल-:हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की सोशल मीडिया चेयरपर्सन मोनिका डूमरा ने शनिवार को पलवल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक लेकर सोशल मीडिया संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। मोनिका डूमरा ने कहा...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.