बिहार (एकता): अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। अब आपको नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। जो उम्मीदवार यह नौकरी करना चाहता है तो वह आवेदन कर सकता है। हालांकि भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट- bpssc.bih.nic.in पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह उनके लिए सुनहरा मौका है।
जानें भर्ती के लिए अंतिम तिथि
बता दें कि बीपीएसएससी सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया था और पंजीकरण की प्रक्रिया 04 नवंबर 2023 से शुरू हो चुकी है। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 04 दिसंबर 2023 तक तय की गई है।
Bihar Police Vacancy details
सब इंस्पेक्टर के 64 पदों पर भर्ती की जाएगी।
- सब इंस्पेक्टर निषेध: 63 पद
- पुलिस सब इंस्पेक्टर विजिलेंस: 01 पद
SI Recruitment आवेदन शुल्क
जो उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर रहा है, उनके लिए आवेदन शुल्क 700 रुपए है। बिहार के एससी, एसटी, महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपए है। फीस आप किसी भी कार्ड के जरिए कर सकते हैं।
जानिए कितनी होगी भर्ती के लिए आयु सीमा
जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनकी आयु सीमा 20 से 37 साल के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही महिला उम्मीदवारों की उम्र 20 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं इन पदों पर नौकरी कर सकता है।
