/ Nov 25, 2026

कैथल में आयोजित हुआ नागरिक अभिनंदन समारोह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी ने कही ये बात

कैथल(TSN): रविवार को कैथल में नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए कैथल भाजपा के जिला कार्यालय कपिलकमल में पहुंचे। जिलाकार्यालय कपिलकमल पहुंचने पर हरियाणा भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी का भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की ओर से  स्वागत किया गया। इस दौरान शहर की सामाजिक संगठन और संस्थाओं ने भी नायब सिंह सैनी का कैथल पहुंचने पर फूलमालाएं डालकर भव्य स्वागत करती नजर आई।
कैथल भाजपा की ओर से आयोजित नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में पहुंचे नायब सैनी ने मंच से बोलते हुए कहा कि कैथल से उनका विशेष लगाव है और कैथल कपिल मुनि और हनुमान की जन्मस्थली है धर्म और कर्म की धरती हैं। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र सांसद होते हुए उन्होंने हरियाणा भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी कार्यकर्ता और पार्टी के पन्ना प्रमुख तक विशेष लगाव रखा हैं, ताकि पार्टी दिनों दिन मजबूत हो और कुरुक्षेत्र लोकसभा में पार्टी मजबूत हो। अब केंद्रीय नेतृत्व नरेंद्र मोदी, अमित शाह और हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल लाइव विश्वास जताते हुए मुझे प्रदेश अध्यक्ष कीजिम्मेवारी दी हैं।
उन्होंने कहा कि भविष्य में लोकसभा चुनाव है उसको लेकर संगठन को मजबूत किया जाएगा और कार्यक्रमों में भाजपा की सरकार की ओर से शुरू की गई जनकल्याणकारी नीतियों जन-जन तक कैसे पहुंचे इसका रोडमैप बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 10 की 10 लोकसभा सीट आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के खाते में जोड़ने का काम करेंगे।
नायब सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की सरकार है जो जनता हित में काम कर रही है और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से आमजन मानस को जोड़ने के लिए लगातार काम कर रही हैं। आज देशभर में सड़कों का जाल बिछा है तो नरेंद्र मोदी और हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सकारात्मक सोच का नतीजा हैं। सैनी ने बताया कि नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद प्रदेशभर में मेरे कार्यक्रम हो रहे हैं और उन कार्यक्रमों में उमड रहा जनसैलाब इस बात का गवाह बन रहा है कि भाजपा सरकार जनता के बीच जनता के लिए काम कर रही है और दिनोंदिन लोकप्रिय होती नजर आ रही हैं।

admin

jerrieee98@gmail.com https://thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

एक साल बाद फिर धरने पर बैठे धर्मपुर के कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ठाकुर, MORTH के खिलाफ खोला मोर्चा

मंडी,धर्मवीर।धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में नेशनल हाईवे निर्माण के दौरान लोगों के घरों को हो रहे नुकसान का मामला एक बार फिर तूल पकड़ने लगा है।धर्मपुर से कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने करीब एक साल बाद दोबारा MORTH (मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हाईवे निर्माण में कथित अनियमितताओं और...

हिमाचल में 30 नवंबर तक खिली रहेगी धूप,बारिश-बर्फबारी के लिए करना होगा इंतजार.. नवंबर के बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बढ़ेगी ठंड

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में इन दिनों मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। एक ओर पहाड़ी क्षेत्रों में दिन के समय तेज धूप खिलने से गर्मी का एहसास हो रहा है, तो दूसरी ओर जनजातीय क्षेत्रों में रात का तापमान लगातार गिर रहा है। प्रदेश में फिलहाल बारिश और बर्फबारी की कोई संभावना...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार की प्रक्रिया अंतिम चरण में, 95 फीसदी भूमि अधिग्रहण पूरा

राहुल चावला,धर्मशाला-:कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। एयरपोर्ट विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण और प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। प्रशासन की ओर से अब तक करीब 95 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण पूरा कर लिया गया है। वहीं, भूमि अधिग्रहण के लिए निर्धारित...

हेरिटेज कमेटी की आपत्ति के बाद रिज और मालरोड से हटाए गए सात अजूबे, नगर निगम ने जेसीबी से हटाईं प्रतिकृतियां

शिमला,संजू-।राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज और मालरोड की खूबसूरती और विरासत को बरकरार रखने के लिए नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है।स्टेट हेरिटेज कमेटी की आपत्ति के बाद रिज और मालरोड पर स्थापित किए गए दुनिया के सात अजूबों की प्रतिकृतियों को हटा दिया गया है।नगर निगम की टीम ने नवंबर में जेसीबी और...

आरडीजी पर भाजपा की चुप्पी को लेकर जयराम ठाकुर पर बरसे नरेश चौहान, हर्ष महाजन को कोर कमेटी में जगह नहीं मिलने पर भी कसा तंज

शिमला,संजू-हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने भाजपा और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा है।मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जयराम ठाकुर के बयान पर पलटवार करते हुए चौहान ने कहा कि विपक्ष के नेता प्रदेश के वास्तविक मुद्दों से ध्यान...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.