सर्दियों में कार में हीटर चलाते समय इन बातों का रखें ख्याल…नहीं होगी पेट्रोल-डीजल की ज्यादा खपत

दिल्ली (एकता): सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है। लोग Heater का इस्तेमाल करने लगे हैं। सर्दियों के दौरान लोग घर पर ही नहीं बल्कि कार में भी हीटर का उपयोग करते हैं। सफर के दौरान यह काफी राहत प्रदान करता है। अगर आप कार में सफर के दौरान हीटर का उपयोग कर रहे हैं तो हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे। जिसके जरिए आपके पेट्रोल-डीजल की ज्यादा खपत नहीं होगी। क्योंकि कई लोगों की शिकायत होती है कि हीटर चलाने पर भी कार का एवरेज काफी ज्यादा कम हो जाता है।


जानिए कैसे करें कार में हीटर का उपयोग 

सर्दियों के दौरान अगर आप कार में हीटर का प्रयोग कर रहे हैं तो आपको कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। कभी भी कार को स्टार्ट करने के तुरंत बाद हीटर को नहीं चलाना चाहिए। क्योंकि इस मौसम में कार स्टार्ट करते हुए इंजन का तापमान काफी कम होता है। ऐसा करने से हीटर गाड़ी को गर्म करने में ज्यादा समय लेता है। इसके साथ ही ईंधन की जरूरत भी बढ़ जाती है।

कब इस्तेमाल करें कार में हीटर

कई लोगों को शायद पता होगा कि कार में इंजन के तापमान की जानकारी के लिए मीटर दिया होता है। जिसमें इसका temperature normal, ज्यादा या सामान्य होने की जानकारी मिलती है। आपने सर्दियों में गाड़ी को स्टार्ट करते देखा होगा कि कैसे मीटर तापमान कूल पर दिखाता है। जब गाड़ी कुछ किलोमीटर चलती है तो तापमान सामान्य होता है। इसलिए temperature कम हो जाए तभी कार में हीटर ऑन करना चाहिए। इससे इंजन को गर्म होने में Excessive ईंधन की खपत नहीं होती।

कार में AC का बटन न दबाएं

आपको एक खास बात ध्यान में रखनी चाहिए कि जब भी कार में हीटर चलाना हो तो AC का बटन न दबाएं। क्योंकि कई लोग एसी का बटन भी दबाकर एसी शुरू कर देते हैं। जिससे ईंधन की जरूरत लगता है। जब भी कार में सफर करें और हीटर की जरुरत हो तो तापमान को सामान्य होने के बाद ही इसका इस्तेमाल करें। इसके बाद सिर्फ एसी की Settings को कूल की जगह Hot पर करें और सिर्फ फैन को ही चलाएं। इससे इंजन की गर्मी से कार के केबिन को गर्म रखा जा सकता है। इससे एसी चलाने की जरुरत भी नहीं पड़ेगी। साथ ही आपके ईंधन की भी बचत होगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

हिमाचल में बदलेगा मौसम,9 अक्टूबर तक बारिश का दौर..ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मंगलवार देर शाम से प्रदेश के कई मैदानी और मध्यवर्ती क्षेत्रों में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार,ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा...

कुमारसैन में मिर्च पाउडर से महिलाओं को बेहोश कर आभूषण लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

शिमला-: कुमारसैन क्षेत्र में महिलाओं को निशाना बनाकर आभूषण छीनने वाले आरोपी को शिमला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी वारदात के दौरान महिलाओं की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर उन्हें असहाय कर देता था और इसके बाद सोने के आभूषण लेकर फरार हो जाता था।पुलिस ने जांच के दौरान ऐसी तीन वारदातों को सुलझाने...

शिमला में ट्विन टनल निर्माण से सैकड़ों घरों पर खतरा, प्रभावित बोले- विकास चाहते हैं, घरों की बलि देकर नहीं

शिमला-:शिमला में एनएचएआई के फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत निर्माणाधीन ट्विन टनल को लेकर संजौली,शांतिविहार,भट्टाकुफ़र, ढली और चलौंठी क्षेत्रों के लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं।प्रभावित परिवारों का आरोप है कि टनल निर्माण के चलते कई घरों में दरारें आने लगी हैं।लोगों को आशंका है कि यदि निर्माण कार्य इसी तरह जारी रहा तो आने वाले...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.