जन औषधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सांसद डा. राजीव भारद्वाज

राहुल चावला,धर्मशाला(TSN)-सांसद डा. राजीव भारद्वाज ने कहा कि देश में दस वर्ष में जन औषधि केंद्रों की संख्या 15 हजार हो गई है,जो कि पीएम मोदी के केंद्र की सत्ता संभालने से पहले यह संख्या 90 थी।वर्ष 2027 तक देश भर में 25 हजार जन औषधि केंद्र खोलने का लक्ष्य तय किया गया है,जिससे गरीब लोगों को सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली दवाइयां मिल सकें।उन्होंने कहा कि पीएम मोदी,विरोधियों को भी अपना बना लेते हैं।उन्होंने कहा कि केंद्र और हिमाचल मिलकर,प्रदेश को स्वस्थ बनाएंगे।सांसद डा. राजीव भारद्वाज शुक्रवार को धर्मशाला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 7वें जन औषधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते हुए बोल रहे थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकसभा सांसद डॉ.राजीव भारद्वाज और राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने की।डॉ.भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर इस योजना के बारे में जागरूकता बढ़ाने और जेनेरिक दवाओं को बढ़ावा देने के लिए पूरे देश में हर साल 7 मार्च को जन औषधि दिवस के रूप में मनाया जाता है।औषधि दिवस मनाने का उद्देश्य सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण दवाइयां मुहैया कराना है।जिला कांगड़ा में फिलहाल 16 और जिला चंबा में सात जन औषधि चल रहे हैं।इन जन औषधि केंद्रों 2000 प्रकार की दवाइयां और 300 सर्जिकल उत्पाद 50 से 80 प्रतिशत कम मूल्य पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।उन्होंने नर्सिंग कॉलेज की प्रशिक्षुओं से कहा कि एक नर्स मरीज की सेवा मां की तरह करती है।इसे रोजगार का साधन समझने के बजाय सेवा का काम समझना चाहिए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.