राहुल चावला,धर्मशाला(TSN)-हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड के सचिव विशाल शर्मा ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में घोषणा की.12वीं कक्षा का इंग्लिश विषय का प्रश्नपत्र स्थगित कर दिया गया है.यह निर्णय नैतिकता एवं परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है.उन्होंने बताया कि राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल चुवाड़ी जिला चंबा में परीक्षा के दौरान गलती से उक्त प्रश्नपत्र निर्धारित समय से पहले खोल दिया गया.उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही शिक्षा बोर्ड ने तत्काल प्रभाव से परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया।
बोर्ड जल्द ही पुनः परीक्षा की तिथि करेगा घोषित
सचिव विशाल शर्मा ने स्पष्ट किया कि शिक्षा बोर्ड परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.इस प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी.उन्होंने कहा कि बोर्ड जल्द ही पुनः परीक्षा की तिथि घोषित करेगा.उन्होंने छात्रों को किसी भी अफवाह से बचने और केवल आधिकारिक स्रोतों से जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी गई है.उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले की जांच जारी है,ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रश्नपत्र लीक नहीं हुआ और कहीं यह आगे सर्कुलेट तो नहीं हो गया था. हालांकि,प्रारंभिक जांच में इसे मात्र एक अनजानी गलती माना जा रहा है.उन्होंने कहा कि इस बात की पुष्टि एग्जाम मित्र एप्प के जरिये की गई हैं.उन्होंने कहा कि इस एप्प में प्रश्न पत्र के खोलने पर वीडियो को बनाकर एप्प पर डाउनलोड करना होता है.उन्होंने बताया कि एप्प की वीडियो देखकर यह पुष्टि हो गई हैं कि गलती से 12वीं कक्षा का प्रश्न पत्र खोल दिया गया है।
