राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा की गोल्ड मेडल में हाफ सेंचुरी,जीते 50 गोल्ड, 35 सिल्वर और 50 ब्रॉन्ज मेडल

हरियाणा(TSN):  गोवा में चल रहे 37 वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिला का नाम रोशन किया हैं। इन खेलों में खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल में हाफ सेंचुरी लगाते हुए अभी तक 135 मेडल प्रदेश की झोली में डालने का काम किया हैं। खिलाड़ियों ने 50 गोल्ड, 35 सिल्वर और 50 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं जबकि नेशनल गेम्स खत्म होने में अभी 3 दिन बाकी हैं।
हरियाणा दल इंचार्ज और हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने खिलाड़ियों के बीच पहुंचकर उनका हौसला बढ़ाया और सभी का हाल-चाल पूछा। कबड्डी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला व पुरुष वर्ग की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया हैं। पुरुषों की टीम ने गोवा को 56-38 के अंतर से हराया, जबकि महिला टीम ने झारखंड को 43-15 के बड़े अंतर से हराया हैं। शूटिंग के रैपिड फायर पिस्टल के 25 मीटर इवेंट में अनीश भनवाला ने प्रदेश को सिल्वर मेडल दिलाया जबकि आदर्श सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
सोमवार से खेलों में योगासन के मुकाबले भी शुरू हो गए। पहले दिन ट्रेडिशनल योगासन इवेंट में अभिषेक ने प्रदेश को सिल्वर मेडल दिलवाया। नेशनल गेम्स में हरियाणा दल के इंचार्ज, हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष व पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने खिलाड़ियों से मुलाकात की। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ मैच के दौरान उनका हौसला बढ़ाया और उम्मीद जताई कि अगले तीन दिन में हरियाणा और मेडल जीतकर पदक तालिका में सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल करेगा।
हरियाणा सरकार की नई खेल नीति, तमाम खिलाड़ियों की मेहनत, कोच व पदाधिकारियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है कि आज हरियाणा खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा हैं। सोमवार को रोइंग के सिंगल इवेंट में प्रदेश की खिलाड़ी सुमन देवी ने गोल्ड मेडल जीत कर इतिहास रचा जबकि मिक्स्ड टीम इवेंट के मुकाबले में किरण व हरविंदर चीमा ने प्रदेश की झोली में ब्रॉन्ज मेडल डाला हैं।

admin

jerrieee98@gmail.com https://thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पंजाब सरकार की गेहूं खरीद व्यवस्था ध्वस्त, AAP की किसान विरोधी नीतियां उजागर: रवनीत सिंह बिट्टू

नई दिल्ली, (दलजीत विक्की)-:पंजाब की भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए रेलवे एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री सरदार रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार गेहूं खरीद के महत्वपूर्ण सीजन में पंजाब के किसानों की फसल खरीदने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने राज्य प्रशासन पर आपराधिक...

धरेच बनी हिमाचल की पहली सौर ऊर्जा आधारित आत्मनिर्भर पंचायत

शिमला, 27 अप्रैल -: हिमाचल प्रदेश में हरित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। शिमला ज़िला के कसुम्पटी क्षेत्र की धरेच ग्राम पंचायत अब राज्य की पहली ऐसी पंचायत बन गई है, जहां 500 किलोवाट क्षमता वाला सौर ऊर्जा संयंत्र सफलतापूर्वक कार्य कर रहा है। इस परियोजना का उद्घाटन मुख्यमंत्री ठाकुर...

रोहड़ू फायरिंग केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला-:हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र में हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद शुरू की गई जांच में पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रजत सोहता (28), निवासी अपर बाजार...

शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन: ड्रग सप्लाई चेन का भंडाफोड़, बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला, संजू -:शिमला में नशा तस्करी के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई के तहत पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। थाना बालूगंज में दर्ज एक मामले की जांच के दौरान ड्रग सप्लाई नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जिसमें बिहार से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की शुरुआत तब हुई...

तपती गर्मी से जल्द राहत: हिमाचल में बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश में इन दिनों गर्मी ने अचानक जोर पकड़ लिया है। आमतौर पर ठंडे माने जाने वाले पहाड़ी इलाकों में भी तापमान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मैदानी क्षेत्रों में जहां लू का असर देखने को मिल रहा है, वहीं शिमला, मनाली जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल भी गर्मी की...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.