कुरुक्षेत्र में समाजवादी पार्टी के सांसद के बयान पर BJP ने दी तीखी प्रतिक्रिया

कुरुक्षेत्र,7 मार्च -कुरुक्षेत्र में समाजवादी पार्टी के सांसद के बयान पर BJP ने तीखी प्रतिक्रिया दी है!BJP नेता एवं सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के वाइस चेयरमैन ने सांसद को अपने बयान पर समाज से माफी मांगने को नसीहत दी। BJP नेता का कहना है कि इस तरह के बयान से समाज के बीच मतभेद बढ़ता है। इसलिए सांसद को अपने बयान पर माफी मांग चाहिए।

वाइस चेयरमैन धुम्मन सिंह किरमिच ने कहा कि औरंगजेब सबसे क्रूर शासक था। इस शासक ने हिंदुओं पर अत्याचार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर में 1700 ई.में श्रद्धालुओं पर भारी भरकम जजिया कर लगा दिया था।उसने ब्रह्मसरोवर से जल की 1 बाल्टी पर 1 रुपए और स्नान करने पर 5 रुपए का जजिया कर लगाया था। यह जजिया कर उत्तर भारत में सबसे ज्यादा कर था।

माहौल खराब करने का प्रयास

सेक्टर-7 में अपने आवास पर धुम्मन सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के सांसद अब्बू आजमी का बयान निंदनीय है।कुछ समय पहले संपन्न हुए महाकुंभ के बाद देश में अच्छा,सुंदर और सनातनी वातावरण बना था,मगर गठबंधन और विपक्षी पार्टियां को देश में अच्छा वातावरण ठीक नहीं लगता है। इसलिए माहौल खराब करने का प्रयास करते रहते हैं।

अच्छा नहीं क्रूर था औरंगजेब

कहा कि औरंगजेब अच्छा नहीं बल्कि क्रूर था। इतिहासकारों की माने तो रोजाना सवा मण जनेऊ उतारने का काम औरंगजेब के कार्यकाल में हुआ। इस शासक के हिंदुओं को मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए अत्याचार किसी से छिपे नहीं है और गठबंधन से जुड़ी समाजवादी पार्टी के सांसद अब्बू आजमी का औरंगजेब को एक अच्छा शासक कहना सरासर गलत है।

स्नान पर भी जजिया लगा दिया

औरंगजेब ने करीब 50 साल शासन किया और अपने शासन काल में जजिया कर को तब्ज्जो दी।इससे धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र भी अछूता नहीं रहा।उसने ब्रह्मसरोवर,सन्निहित सरोवर और सरस्वती तीर्थ में स्नान और पिंडदान करने वाले श्रद्धालुओं पर जजिया कर लगा दिया था।

इतिहास में कई किस्से दर्ज

धुम्मन सिंह ने कहा कि ओरंगजेब के कई क्रूर किस्से इतिहास में दर्ज है।बीएम पांडे और सी दोरजे की लिखी पुस्तक थानेसर एंड इट्स विक्टिनी,इतिहासकार राम गोपाल की पुस्तक हिन्दू टैंपल,बर्नियर द्वारा लिखी पुस्तक मुगल ट्रैवल इंडिया, मोनची, सतीश चंद्रा सहित अन्य कई इतिहासकारों की पुस्तकों में ब्रह्मसरोवर पर लगाए जजिया कर और औरंगजेब के शासनकाल का विस्तृत ब्योरा अंकित है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.