त्रिउंड में ट्रैकिंग के दौरान 250 मीटर गहरी खाई में गिरा विदेशी पर्यटक…SDRF ने किया रेस्क्यू

राहुल चावला,धर्मशाला-प्रसिद्ध पर्यटन स्थल त्रिउंड में ट्रैकिंग के दौरान एक विदेशी पर्यटक गहरी खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया.घायल पर्यटक की पहचान कॉर्नेल एडवर्ड (नागरिकता–यूके) के रूप में हुई है.हादसे की सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम तत्काल रेस्क्यू अभियान में जुट गई और घायल पर्यटक को बचाकर धर्मशाला के जोनल अस्पताल पहुंचाया.चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

एसएसपी शालिनी अग्निहोत्री का कहना ये

एसएसपी शालिनी अग्निहोत्री ने जानकारी दी कि पुलिस को सूचना मिली थी कि त्रिउंड में ट्रैकिंग के दौरान एक विदेशी पर्यटक पैर फिसलने से करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिर गया।घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर रवाना हुई और बचाव कार्य शुरू किया. एसएसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मौसम के कारण प्रशासन ने त्रिउंड ट्रैकिंग रूट पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है और पर्यटकों से सतर्क रहने की अपील की है.उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन ने घायल पर्यटक के परिजनों और संबंधित दूतावास को सूचना दे दी है.पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एसडीआरएफ के सब-इंस्पेक्टर बच्चन सिंह ने कहा ये

रेस्क्यू अभियान का नेतृत्व कर रहे एसडीआरएफ के सब-इंस्पेक्टर बच्चन सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम एक घंटे के भीतर घटनास्थल पर पहुंच गई.पर्यटक को सिर में गंभीर चोट लगी थी और वह बेहोश था.प्राथमिक उपचार देकर उसे होश में लाने की कोशिश की गई,लेकिन वह चलने में असमर्थ था.इसके बाद एसडीआरएफ टीम ने उसे स्ट्रेचर की मदद से 250 मीटर गहरी खाई से बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.