कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय यूआईईटी संस्थान में छात्रों ने निर्मित किया ईवी व्हीकल..वेस्ट मैटेरियल का भी किया प्रयोग

कुरुक्षेत्र,7 मार्च -कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय यूआईईटी संस्थान में विद्यार्थियों द्वारा ईवी व्हीकल निर्मित किया गया है.फार्मूला ईवी व्हीकल की विशेषता है कि विद्यार्थियों द्वारा निर्मित फार्मूला ईवी व्हीकल में वेस्ट मैटेरियल का भी प्रयोग किया गया है तथा एक व्हीकल को बनाने में 32 विद्यार्थियों की टीम ने डिजाइन, बैटरी,पाइप कटिंग,इंस्टालेशन,ब्रेक,टायर सम्बन्धित सारे कार्य स्वयं किए हैं।इसको बनाने में करीब एक लाख रुपये खर्चा आया है।इलेक्ट्रिक व्हीकल जहां एक ओर ग्रीन एनर्जी की दिशा में सकारात्मक कदम है वहीं पर्यावरण संरक्षण में भी इसका अहम योगदान है।

कुलपति प्रो.सोमनाथ सचदेवा ने की विद्यार्थियों की सराहना

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नवाचार विकसित भारत का आधार है। वर्तमान समय ईवी व्हीकल का है तथा भारत सरकार द्वारा 2030 तक पेट्रोल और डीजल वाहनों को फेजआउट करने का मिशन दिया गया है जिसके कारण बाजार में ईवी व्हीकल की डिमांड बढ़ रही है।उन्होंने कहा कि फोसिल फ्यूल व्हीकल में लगभग 2 हजार कम्पोनेंट होते हैं वहीं ईवी व्हीकल के अंदर केवल 20 कंपोनेंट होते हैं।वे शुक्रवार को यूआईईटी संस्थान में पांच दिवसीय ईवी सक्षम डिजाइन एंड डेवलपमेंट राष्ट्रीय कार्यशाला के समापन अवसर पर यूआईईटी संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा निर्मित दो ईवी फॉर्मूला रेसिंग कार के निरीक्षण करते हुए बोल रहे थे।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. सोमनाथ ने यूआईईटी संस्थान के निदेशक प्रो.सुनील ढींगरा, यूआईईटी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह प्रयास आने वाले समय में विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीक जानने के अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने युवा विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्टार्टअप की तरफ ज्यादा से ज्यादा कदम बढ़ाएं ताकि वे रोजगार मांगने वाले नहीं बल्कि रोजगार देने वाले बनें।केयू ने एनईपी को देश में सबसे पहले सभी प्रावधानों के साथ लागू किया है।एनईपी में कौशल विकास को प्राथमिकता दी गई है व इंटर्नशिप का प्रावधान किया गया है।इस वर्ष कुवि के लगभग 75 हजार विद्यार्थियों ने 2 महीने की इंटर्नशिप के लिए बाहर निकलना है।आने वाला समय देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए बहुत अच्छा है।इसके साथ ही कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने वोल्फ 2.0 एडवेंचर कार का भी निरीक्षण किया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.