हमीरपुर,अरविन्द सिंह(TSN)-कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के चेयरमैन कुलदीप पठानिया के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए शुक्रवार के दिन मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंद्र सिंह सुक्खू पहुंचे। बडू क्षेत्र के एक निजी पैलेस में आयोजित शादी समारोह में पहुंचने पर मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंद्र सिंह सुक्खू का जोरदार स्वागत किया गया।आयोजन स्थल पर पहुंचकर सीएम ने दुल्हा दुल्हन को आशीर्वाद दिया।इस दौरान उनके साथ कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।
17 मार्च को प्रस्तुत किया जाएगा 2025-26 का बजट
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 17 मार्च को बजट प्रस्तुत किया जाएगा।इसमें वर्ष 2025-26 का लेखा जोखा शामिल रहेगा। पेंशन न मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी के खातों में पेंशन जा रही है तथा उन्हें भी यह पता है।उन्होंने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के सवाल पर कहा कि इस बारे में निर्णय लिया जाना है।उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित अन्य नेताओं से भी बातचीत की गई है।पहले कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा तदोपरांत प्रदेश अध्यक्ष का फैसला होगा।
