देश की पहली पैरा कमांडो बनी हरियाणा की महिला सर्जन पायल छाबड़ा, जानें कैसा रचा नया इतिहास

कैथल (एकता): अगर किसी में हिम्मत और कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो कोई भी काम मुश्किल नहीं होता। ऐसा ही कुछ हरियाणा की बेटी पायल ने कर दिखाया। बता दें कि महिला सर्जन मेजर पायल छाबड़ा देश की पहली पैरा कमांडो बनी है। उन्हें सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं में डॉक्टर रहते हुए पैरा कमांडो का अवसर प्राप्त हुआ है जो कि इससे पहले किसी भी महिला को हासिल नहीं हुआ। मीडिया सूत्रों के अनुसार पायल छाबड़ा देश के दुर्गम इलाके केंद्रीय शासित प्रदेश लेह लद्दाख के आर्मी अस्पताल में विशेषज्ञ सर्जन के तौर पर सेवाएं दे रही हैं। वह युवाओं के लिए मिसाल हैं। देश-दुनिया के मंच पर एक नया इतिहास रच दिया है। मैरून बेरेट सेना के स्पेशल फ्रंटियर फोर्सेज और रेजिमेंट सैनिकों को दिया जाता है। सेना में 9 रंगों की बेरेट होती है, जिनका अलग-अलग महत्व है।


भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने ट्वीट कर पायल को दी बधाई 

हरियाणा की मेजर पायल छाबड़ा सेना में महिलाओ की भागीदारी के पैरोकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के चिकित्सा सेवाओं (सेना) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह को रोल मॉडल मानती है। पायल की इस कामयाबी पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने ट्वीट कर उनको बधाई भी दी। जानकारी के मुताबिक वह विश्व में दूसरे सबसे ऊंचे खरदूंगला मोटर बाईपास पर स्थित सेना अस्पताल में भी अपनी भूमिका निभा चुकी है। आर्मी अस्पताल अंबाला कैंट में 13 जनवरी 2021 को कैप्टन के तौर पर उन्हें पहली नियुक्ति हासिल हुई थी। वह एमबीबीएस, एमएस की डिग्री हासिल करने के उपरांत करनाल स्थित राजकीय कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज सर्जरी विभाग में सीनियर रेजिडेंट भी रहीं।

पायल के लिए पैरा कमांडो बनने का सफर नहीं था आसान

आप सोच रहे होंगे कि पायल के लिए यह सफर आसान होगा, लेकिन उनके लिए यह काफी मुश्किल था। प्रशिक्षण की शुरुआत सुबह 3 से 4 बजे के बीच हो जाती है। उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी थी। पायल को अमूमन 20 से 65 किलोग्राम वेट (पिठू) लेकर 40 किलोमीटर तक दौड़ना पड़ता था।


Haryana.thesummernews.in

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

RDG बंद होने को लेकर बीजेपी पर बरसे CM सुक्खू

सोलन,संजू -:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोलन जिले के क्यारीघाट में प्रदेशवासियों को ‘हिम-बस प्लस स्मार्ट ट्रैवल कार्ड’ और नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने प्रदेश को हरित और आत्मनिर्भर बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।साथ ही भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार के व्यवस्था...

त्रियुंड ट्रैक पर बढ़ेंगी सुविधाएं, सुरक्षा होगी और मजबूत, ₹30 लाख से होंगे विकास कार्य

धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन एवं ट्रैकिंग स्थल त्रियुंड ट्रैक पर आने वाले पर्यटकों और ट्रेकर्स को जल्द बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वन विभाग ने ट्रैक पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आवश्यक बुनियादी सुविधाएं विकसित करने की योजना तैयार की है।इसके तहत लगभग ₹30 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्य किए...

सांसद सुरेश कश्यप ने उठाया एससी छात्रवृत्ति योजनाओं का मुद्दा, केंद्र सरकार ने साझा किए लाभार्थियों के आंकड़े

सोलन-:शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने लोकसभा में अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए संचालित पोस्ट मैट्रिक और प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं की प्रगति को लेकर प्रश्न उठाया। उन्होंने केंद्र सरकार से देश,हिमाचल प्रदेश तथा शिमला संसदीय क्षेत्र में इन योजनाओं के तहत प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत छात्रवृत्तियों,लाभार्थियों की संख्या और निधि आवंटन...

गुड़िया केस के गवाह कांस्टेबल के निलंबन पर बवाल, परिवार बोला– सच बोलने की मिल रही सजा

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित कोटखाई गुड़िया दुष्कर्म एवं हत्या मामले से जुड़े कथित आरोपी सूरज की कस्टोडियल डेथ केस में अहम गवाह रहे कांस्टेबल दिनेश शर्मा के निलंबन को लेकर विवाद गहरा गया है।निलंबन के बाद उनके परिवार ने हिमाचल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दिनेश शर्मा को लंबे...

धर्मशाला में धमकी भरे ईमेल से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, जांच तेज

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला में कई सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो गई हैं। केंद्रीय विद्यालय योल, राजकीय बॉयज स्कूल,नगर निगम कार्यालय और एसडीएम कार्यालय को भेजे गए धमकी भरे ईमेल के बाद प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करते हुए सभी...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.