पलवल(TSN): हुडा सेक्टर-2 स्थित एसपीएस इंटरनेशनल में 6 नवंबर से 8 नवंबर तक दूसरी तीन दिवसीय इंटर स्कूल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया हैं। मंगलवार को स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ ओलंपिक मेडलिस्ट ओर पद्मश्री अवार्डी पहलवान योगेश्वर दत्त की ओर से किया गया। तीन दिन तक चलने वाली इस अंतर विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में खो खो, योगा, कबड्डी, तैराकी, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, ताइक्वांडो जैसे खेल शामिल है जिसमें पलवल ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों से भी करीब 55 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया हैं।
इस प्रतियोगिता में 1500 से अधिक विद्यार्थी भाग ले रहे हैं जो कि इस प्रतियोगिता के मुख्य आकर्षण एसपीएसआई कप पर अपना कब्जा जमाने के लिए तीन दिन तक मैदान में अपना पसीना बहाएंगे। ओलंपियन योगेश्वर दत्त ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को खेलकूद के प्रति जागरूक करने ओर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित कर उनके सर्वांगीण विकास का एक हिस्सा है और एसपीएस स्कूल में प्रतिवर्ष होने वाली इस प्रकार की स्पोर्ट्स मीट उन्हें ऐसी प्रेरणा देने का एक सफल प्रयास हैं।
