बीजेपी सरकार के पक्ष में उतरी महिला खिलाड़ी बबिता फोगाट,कही ये बात….

कुरुक्षेत्र(TSN): कुरुक्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से मंगलवार को महिला खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में हरियाणा के कई जिलों से खिलाड़ी पहुंचे। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने शिरकत की तो वहीं स्वर्ण पदक विजेता बबीता फोगाट भी महिला सम्मान समारोह में पहुंची।
इस अवसर पर महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। वहीं बबीता फोगाट में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए अनेक कदम उठाए हैं आज से पहले कभी महिला खिलाड़ियों का सम्मान समारोह किसी सरकार की ओर से आयोजित नहीं किया गया लेकिन अब जब भी खिलाड़ी कोई मेडल जीत कर आता है तो सरकार की ओर से न केवल एक उचित राशि सम्मान स्वरूप दी जाती है बल्कि खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए बड़ी धूमधाम से उनका स्वागत भी किया जाता हैं।
वहीं कुरुक्षेत्र में एशियाई गेम्स में पदक जीतकर आई खिलाड़ियों का सम्मान सरकार की ओर से न किए जाने पर उन्होंने कहा की हर खिलाड़ी का अपना शेड्यूल होता है और हम किसी भी खिलाड़ी का शेड्यूल खराब नहीं करना चाहते। सरकार ने सभी खिलाड़ियों का सम्मान किया अगर कोई खिलाड़ी इसके लिए बाहर था तो अलग बात हैं। जब उनसे पूछा गया कि जो खिलाड़ी दिल्ली जंतर मंतर पर बैठे थे उनका सम्मान सरकार की ओर से न करने का आप विपक्ष की ओर से लगाया जा रहा हैं, तो उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजनीति से उठकर सभी खिलाड़ियों का सम्मान करती है और खिलाड़ियों की सभी जरूरत का ध्यान रखती हैं।
प्रदेश में सभी 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा करेगी जीत दर्ज
प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा की प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। हरियाणा में गठबंधन पर बोलते हुए उन्होंने कहा की ये निर्णय हाईकमान ने लेना है ,आज तक भाजपा एनडीए गठबंधन का सम्मान करती आई है बाकी सब समय आने पर फ़ैसले लिए जाएंगे।

admin

jerrieee98@gmail.com https://thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

दूध कारोबार बंद रखने के आह्वान के बीच फरीदाबाद में सप्लाई सामान्य

फरीदाबाद-:हरियाणा में दूध की खरीद-बिक्री और सप्लाई बंद रखने के आह्वान के बीच फरीदाबाद से राहत की खबर है। सिरसा में हुई महापंचायत के बाद 1 से 3 अक्टूबर तक दूध का कारोबार बंद रखने की अपील की गई है। इसके चलते प्रदेश के कई इलाकों में दूध की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका है।...

एनएच पर स्टंट और रील्स का जुनून पड़ा भारी, 35 हजार का चालान और दो वाहन जब्त

पलवल-:राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्टंटबाजी और हुड़दंग कर सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाना युवकों को भारी पड़ गया। पलवल जिला पुलिस ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 35 हजार रुपये का चालान किया है। साथ ही स्टंटबाजी में इस्तेमाल की गई स्कार्पियो और बलेनो कार को जब्त...

BSNL के 26 साल: कांगड़ा-चंबा की 300 पंचायतें फाइबर नेटवर्क से जुड़ीं, मणिमहेश यात्रा में धनछो तक पहुंचा नेटवर्क

राहुल चावला,धर्मशाला-:भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर धर्मशाला में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान कांगड़ा एवं चंबा जिले के वरिष्ठ महाप्रबंधक डॉ. विपिन कुमार मौर्या ने BSNL की ओर से दोनों जिलों में दूरसंचार और डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार को लेकर किए जा रहे कार्यों और...

86 की उम्र में भी शांडिल के सियासी सफर पर सस्पेंस, चुनावी मैदान में उतरने का फैसला आलाकमान पर

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. धनीराम शांडिल 86 वर्ष की उम्र में भी सक्रिय राजनीति में बने रहने के संकेत दे रहे हैं।अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के अवसर पर शिमला में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे शांडिल ने वृद्धजनों को शुभकामनाएं दीं और अपनी ऊर्जा को लेकर भी...

राष्ट्रपति दौरे को लेकर नैना देवी मंदिर में बदली व्यवस्था, सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक दर्शन बंद

बिलासपुर,सुभाष-:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित बिलासपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा,यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।राष्ट्रपति छह अक्टूबर को श्री नैना देवी जी मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगी।उनके दौरे को देखते हुए मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगाई गई है।उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.