/ Aug 30, 2026

हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र खत्म… 110 फीसदी रही उत्पादकता

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज समाप्त हो गया।जिसमें 15 बैठकें आयोजित की गई। सत्र में 572 तारांकित और 196 आतारांकित प्रश्न चर्चा में आए। नियम 46 और 61 के तहत भी तीन तीन विषय सदन में आए। नियम 62 के तहत 10 विषय चर्चा में लाए गए। नियम 130 के तहत 14 विषय आए लेकिन इन पर चर्चा नहीं हुई। नियम 101 के तहत 7 विषय सदन में लाए गए, जबकि नियम 324 के 1विषय चर्चा में आया।

सदन में शून्य काल के दौरान 24 विषय प्राप्त हुए, जिनमें से 15 विषय पर चर्चा हुई। 15 दिनों में 73 घंटे सदन कि कार्यवाही चली। जिसके चलते 110 फीसदी उत्पादकता रही। जबकि आठ बिल पास किए गए। सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित। हिमाचल प्रदेश संगठित अपराध निवारण और नियंत्रण विधेयक 2025 पारित, नशे के खिलाफ बिल और वेतन भत्तों को लेकर तीन महत्वपूर्ण बिल पारित किए है। नशे और अपराधों में संलिप्त पाए जाने वालों पर कड़ी सज़ा का प्रावधान है।इसी के साथ सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।

इस सत्र में कई महत्वपूर्ण बिल हुए पारित -CM

सदन की समाप्ति पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस सत्र में कई महत्वपूर्ण बिल पारित हुए है।हिमाचल की संपदा से प्रदेश को समृद्धि की ओर ले जाने के लिए यह बिल पारित किए गए हैं। प्रदेश में बढ़ते नशे को रोकने के लिए यह ऐतिहासिक सत्र है।प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए भी बिल लाया गया है।

विपक्ष ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों को सदन में उठाया -नेता प्रतिपक्ष

विधानसभा बजट सत्र के समापन पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि विपक्ष की ओर से कई महत्वपूर्ण मुद्दों को सदन में उठाया गया।विपक्ष ने सदन के अंदर और बाहर कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया गया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.