हिसार एयरपोर्ट पर दिल्ली से एटीआर प्लेन को उतारा गया.. ट्रायल सफल रहा

हिसार, 28 मार्च-हिसार एयरपोर्ट के लिए आज विमानों का ट्रायल सफल हो गया है आज दोपहर बाद एटीआर विमान को दिल्ली से हिसार के लिए उतारा गया। महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे पर एलायंस एयर के हवाई अड्डे पर शुक्रवार को एलायंस एयर के यात्री विमान की सफलतापूर्वक ट्रायल लैंडिंग करवाई गई। विमान के कैप्टन कृष्ण मोदी और मोहित शुक्ला ने बताया कि विमान की लैंडिंग बेहद सुगम रही व इसमें किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आई। उन्होंने बताया कि एलायंस एयर के जिस विमान से ट्रायल लैडिंग करवाई गई है, वह 72 सीटर एटीआर-72600 विमान है। इस ट्रायल लैंडिंग के उपरांत हिसार से अयोध्या व अन्य स्थलों के लिए नियमित यात्री विमानों का संचालन किया जा सकेगा। सरकार का कंपनी की साथ समझौता हुआ है कंपनी को टिकट में जो घाटा होगा उसकी भरपाई हरियाणा सरकार करेगी

एटीआर को एयरस्पेस के चक्कर लगाने के बाद हिसार एयरपोर्ट पर लैड किया गया है। इस दौरान दमकल विभाग की गाड़ियों को लाया गया और गाड़ियों से एटीआर विमान में पानी की बौछारें गई। दमकल विभाग की गाड़ियों ने वाटर सैल्यूट करके विमान का स्वागत किया। पायलट ने हिसार एयरपोर्ट से उड़ान कर आसमान में चारो तरफ दिशाओं चककर लगाए गए। अब एयरलाइंस कंपनी तेरह अप्रैल को पांच विमानों के साथ हिसार पहुच रही है मार्च माह के अंत तक इसका पांच स्थानों पर चलने वाली फ्लाइट का शेड्यूल तय हो जाएगा और बाद में ऑनलाइन बुकिंग की जाएगी। 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक शेड्यूल लागू किया जाएगा।


प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने किया एयरपोर्ट का दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल को प्रस्तावित हिसार दौरे के मद्देनजर तैयारियों को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त सी. जया श्रद्धा, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन, एसीएमटी कनिका गोयल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने एयरपोर्ट का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक डॉ कमल गुप्ता, बीजेपी प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, मेयर प्रवीन पोपली, जिला परिषद चेयरमैन सोनू सिहाग डाटा मौजूद थे।

भाजपा व प्रशासनिक अधिकारियों ने दौरा किया

अतिरिक्त उपायुक्त सी जयाश्रद्घा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर होने वाली गतिविधियों के बारे में समीक्षा की। उन्होंने एयरपोर्ट पर मौजूद तमाम अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी व्यवस्थाएं सदृढ होनी चाहिए। अतिरिक्त उपायुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूट प्लान के संबंध में दिशा निर्देश भी दिए। अतिरिक्त उपायुक्त सी जयाश्रद्घा ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सुरक्षा मानकों के अनुसार सभी आवश्यक व्यवस्था की जाए ताकि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न हो।

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए प्रशासन ने यातायात और पार्किंग की विशेष योजना तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दृष्टिगत ट्रैफिक को सुचारू रूप से नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं को भी तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

हिसार एयरपोर्ट पर अलाय एयर एविएशन लिमिटेड के लिए दो आफिस तैयार किए जा रहे है और विमान के स्टेशन मैनेजर इन आफिसों में बैठ सकेगे। इससे पहले सुबह से ही दो दिन में नील गाय गीदड़ जंगली सूअर कुत्तों को बाहर निकालने का काम किया गया जिसमें नगर निगम की टीम भी शामिल थी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मासूम पर आवारा कुत्तों के हमले से मचा हड़कंप, नगर निगम ने तेज की कार्रवाई; नागरिक सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी

शिमला संजू-:शिमला में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और इनके हमलों को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। हाल ही में 20 महीने की मासूम बच्ची पर आवारा कुत्तों के हमले की घटना ने शहर में चिंता बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि दो कुत्ते बच्ची को घर से बाहर खींचकर...

CM ऑफिस,किशाऊ बांध और नौतोड़ पर घमासान, राजस्व मंत्री नेगी का विपक्ष पर पलटवार

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में कई मुद्दों को लेकर सियासत तेज हो गई है।शिमला में मुख्यमंत्री के नए कार्यालय को लेकर विपक्ष के सवालों के बीच राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने सरकार का बचाव किया है।नेगी ने कहा कि पुराने मुख्यमंत्री कार्यालय में जगह और आधुनिक सुविधाओं की कमी थी,इसलिए नए कार्यालय की जरूरत महसूस हुई।वहीं...

शिमला के दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश

शिमला-:शिमला निवासी और दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रहे दिनेश भट्ट को दिल्ली हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद उन्होंने मंगलवार को पद की शपथ ग्रहण की। 57 वर्षीय न्यायमूर्ति दिनेश भट्ट का न्यायिक क्षेत्र में लंबा अनुभव रहा है।वर्ष 1969 में शिमला में...

कांगड़ा में 6,500 बेसहारा पशु सड़कों पर, गौ सदनों में 2,000 की जगह खाली

राहुल चावला,धर्मशाला-:कांगड़ा जिला में बेसहारा पशुओं की समस्या लगातार गंभीर बनी हुई है।जिले में संचालित 28 गौ सदनों की कुल क्षमता करीब 5 हजार पशुओं की है,लेकिन इनमें वर्तमान में लगभग 3 हजार पशु ही रखे गए हैं।इसके बावजूद करीब 6,500 बेसहारा पशु सड़कों पर घूम रहे हैं। पशुपालन विभाग के आंकड़ों से सामने आई...

अनिल शर्मा ने बयान पर दी सफाई, बोले- सुक्खू मेरे पिता पंडित सुखराम का लगाया पौधा, विकास के लिए सभी से लाता हूं सहयोग

मंडी/धर्मवीर-:सांसदों को लेकर दिए गए अपने बयान के बाद उठे राजनीतिक विवाद पर मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा ने सफाई दी है।सोमवार को कोटली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अनिल शर्मा ने कहा कि उनके बयान का आशय किसी व्यक्ति या संस्था का अपमान करना नहीं था।उन्होंने कहा कि “सांसदों के तिलों में...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.