राजस्व मंत्री जगत नेगी के सामने गूंजा अधिकारियों द्वारा लंबित पड़े मामलों को लटकाने का मुद्दा

मंडी,धर्मवीर (TSN)-वन अधिकार अधिनियम 2006 सरकारा द्वार आम लोगों को ध्यान में रखकर बना गया है।इस अधिनियम के तहत पंजीकृत मामलों में कोताही बरतने पर किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं किया जाएगा और ऐसे अधिकारियों से विभाग द्वारा जुर्माना वसूला जाएगा। यह बात राजस्व, बागवानी व जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह ने मंडी में वन अधिकार अधिनियम पर एक दिवसीय कार्यशाला के दौरान कही।

वन अधिकार अधिनियम के मामलों में कोताही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कार्यवाई

बतां दे कि इस कार्यशाला में लंबित पड़े मामलों को अधिकारियों द्वारा जानबूझ कर लटकाने का मुद्दा खूब गर्माया। जिस पर मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि इस अधिनियम को पूरी तरह से सरल बनाया गया है और संबधित अधिकारी अपनी ओर से इस अधिनियम में कोई भी कानून न जोंडे। साथ ही गैर कानूनी तरीक से कार्य करने पर भी अधिकारियों पर कार्यवाई भी जाएगी।जगत सिंह नेगी ने कहा कि इस अधिनियम के तहत सरकार तीन पुश्तों से वन विभाग की जमीन पर अपना निर्वाह कर रहे लोगों को मालिकाना हक देने जा रही है।अधिकार मिलने के बाद यह लोग जमीन को केवल इस्तेमाल कर सकते हैं,इस जमीन को कभी बेचा नहीं जा सकेगा। मालिकाना हक मिलने के बाद यह जमीन पुश्त दर पुश्त आगामी पीढ़ियों के नाम चढेगी।

बिल्कुल सरल अधिनियम, संबंधित अधिकारी अपनी ओर से इस अधिनियम में न जोड़े कोई भी कानून

वहीं मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि एफसीए और एफआर दोनो ही अलग-अलग कानून है।कई अधिकारी एफआरए को लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति में है। इस कार्यशाला में उन अधिकारियों को वन अधिकार अधिनियम की बारीकियों से अवगत करवाने का प्रयास किया गया है। आने वाले समय मे इस तरही कार्यशालाओं को उपमंडल स्तर पर भी आयोजन किया जाएगा। इस अधिनियम के तहत लंबे समय से लोगों के लिए काम कर रही गैर सरकारी संस्थाओं के पदाधिकारियों को भी विभाग के साथ काम करने का मौका दिया जाएगा.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कुमारी शैलजा ने पेट्रोल-डीजल महंगाई, नीट परीक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार को घेरा

सिरसा, विजय कुमार -:कुमारी शैलजा ने प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं और जनता बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है।सिरसा में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में...

महंगाई और पेट्रोल-डीजल कीमतों के खिलाफ अंबाला में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

अम्बाला -:अंबाला में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना रोष जताया। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने महंगाई, रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती...

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़े ग्रीन हाईवे प्रोजेक्ट का गडकरी ने किया निरीक्षण

फरीदाबाद-:केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के साथ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। तीनों नेता इलेक्ट्रिक व्हीकल के जरिए दिल्ली से फरीदाबाद के सेक्टर-65 पहुंचे, जहां उन्होंने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जोड़ने वाले प्रस्तावित ग्रीन हाईवे के शुरुआती पॉइंट का...

देशभर में ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई को केमिस्टों की हड़ताल

शिमला -:ऑनलाइन दवा बिक्री और ई-फार्मेसी कंपनियों के बढ़ते प्रभाव के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स  (एआईओसीडी) ने 20 मई को देशव्यापी एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल का ऐलान किया है। संगठन के अनुसार देशभर के करीब 12.40 लाख केमिस्ट और दवा वितरक इस आंदोलन में भाग लेंगे। हिमाचल प्रदेश के दवा...

नारद जयंती पर पत्रकारिता संगोष्ठी का आयोजन पत्रकारिता का उद्देश्य जनजागरण, दुष्प्रचार का जवाब दुष्प्रचार नहीं

चंडीगढ़। विश्व संवाद केंद्र हरियाणा तथा हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा आयोजित संगोष्ठी में आज इस बातपर बल दिया गया कि पत्रकारिता जटिल को एक सरल बना देने की कला है। पत्रकारिता का मूल सरल,स्पष्ट और सरस होना है। नारद जयंती के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में विश्व संवाद केंद्र के सचिव राजेश कुमार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.