Instagram इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए अच्छी खबर, जल्द देखने को मिलेगा कमाल का फीचर

दिल्ली (एकता): Internet के इस दौर में सोशल मीडिया हर किसी की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है। खास बात यह है कि इंटरनेट पर हमें किसी भी तरह की चीज़ आसानी से मिल जाती है। यही कारण भी है कि लोग घंटों अपने मोबाइल फोन के साथ समय बिताते हैं। लोग घंटो इंस्टाग्राम रील्स को स्क्रॉल करने में निकाल देते हैं और ये जुनून इतना बढ़ गया है कि लोग इसके बिना रह नहीं पा रहे हैं। इंस्टाग्राम के जरिए आज लोग न केवल नए दोस्त बना रहे हैं बल्कि पैसे भी कमा रहे हैं। इस ऐप पर आप वीडियो, रील, फोटो, स्टोरी अन्य कई चीजें कर सकते हैं। अगर आप भी Instagram इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है।


अब Instagram पर देखने को मिलेगा WhatsApp वाला फीचर

Instagram में भी अब WhatsApp वाला एक खास फीचर आ रहा है। इसकी जानकारी मेटा के CEO Mark Zuckerberg और इंस्टाग्राम के Head Adam Mosseri ने अपने चैनल पर दी है। बताया जा रहा है कि अब Instagram पर यूजर्स को रीड Receipts का ऑप्शन मिलेगा। यह कंपनी की यूजर्स प्राइवेसी का एक हिस्सा होगा। सबसे बड़ी बात यह है कि इसे यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से ऑन या ऑफ कर सकेंगे। Instagram का नया फीचर Whatsapp जैसा ही होगा। हैरानी की बात यह है कि अगर आप इसे ऑन करके मैसेज पढ़ रहे हैं तो इसकी जानकारी भेजने वाले को नहीं होगी। साथ ही मैसेज कब पढ़ा गया इसका भी कुछ पता नहीं चल पाएगा। यह नया फीचर यूजर्स को काफी पसंद आएगा। जल्द ही इसे जारी किया जाएगा।


क्या है रीड रिसिप्ट?

आपने देखा होगा कि जब आप किसी को मैसेज भेजते हैं तो सामने वाले को पता चल जाता है और कब पढ़ा गया है इसकी भी जानकारी उसे होती है। लेकिन ये जो नया फीचर है ये चुपके से मैसेज देखने की भी सुविधा देता है। यह पूरी तरह से यूजर पर निर्भर है। WhatsApp में यह फीचर डबल ब्लू टिक के साथ मिलता है। लोग इसे अपनी सुविधानुसार ऑन या ऑफ रखते हैं।

इंटरनेट किसे कहते हैं?

इंटरनेट एक महाजाल है, जो दुनिया का सबसे बड़ा और व्यस्तम कम्प्यूटर नेटवर्क है। यह इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की आधुनिक प्रणाली है, जो कम्युनिकेशन के मानक प्रोटोकॉल्स के माध्यम से संचारित होती है। इंटरनेट को हिंदी में ‘अंतरजाल‘ कहते है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में इस बार कम बरसेगा मानसून: सामान्य से 10% कम बारिश का अनुमान, 18-19 जून को आंधी-बिजली का ‘येलो अलर्ट’

​शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में इन दिनों जहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है वहीं इस वर्ष मानसून का रुख कुछ धीमा रह सकता है,जिससे आम जनता को सामान्य से कम बारिश का सामना करना पड़ सकता है वहीं किसान बागवानों की चिंताएं बढ़ सकती है।मौसम विज्ञान केंद्र के...

केंद्र के नए डीजल नियंत्रण आदेश से हिमाचल के बागवान परेशान! कुलदीप राठौर ने उठाया मुद्दा

शिमला,संजू -:केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा जमाखोरी,कालाबाजारी और ईंधन के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए जारी किए गए नए नियंत्रण आदेश का असर अब हिमाचल प्रदेश के बागवानी क्षेत्र में भी दिखाई देने लगा है।राज्य के कई क्षेत्रों में किसानों और बागवानों को पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता...

मोदी सरकार के 12 साल: AI शिक्षा, डिजिटल इंडिया और विकसित भारत पर सांसद रेखा शर्मा का जोर

अम्बाला-:राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास,सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बच्चों को शुरुआती कक्षाओं से ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की शिक्षा देने की दिशा में काम कर रही है। साथ...

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

मंडी,धर्मवीर-:भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की बात को दोहराते हुए प्रदेश सरकार पर जुबानी हमला बोला है।मंडी में पत्रकारों से बातचीत में दुष्यंत कुमार ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार केंद्र से मिल रही मदद का कोई हिसाब-किताब नहीं दे रही है।उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा...

मनीषा मित्तल हत्याकांड पर शिक्षा मंत्री सख्त, बोले मामले में होगी सख्त कार्रवाई

शिमला,संजू -:शिमला के भट्टाकुफर स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की हत्या के बाद पूरे प्रदेश में आक्रोश का माहौल है।इस दर्दनाक घटना ने न केवल शिक्षा जगत बल्कि आम लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है।न्याय की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.