पिंजौर में पर्यटन से जुड़ी नई पहल,हॉट एयर बैलून की सफारी का उठा सकेंगे लुत्फ़, मुख्यमंत्री ने की शुरुआत

भावना,पंचकूला(TSN):  पंचकूला जिला के पिंजौर में पर्यटन से जुड़ी एक बेहतरीन पहल की गई हैं। यहां आने वाले लोग अब यहां हॉट एयर बैलून की सफारी का उत्फ़ उठा सकेंगे। इस सफारी की शुरुवात मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से की गई। उन्होंने खुद भी हॉट एयर बैलून सफारी का लुत्फ उठाया। शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री कंवरपाल गुर्जर और विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता भी ने मुख्यमंत्री के साथ हॉट एयर बैलून सफारी का लुत्फ उठाया।
हॉट एयर बैलून के सफर के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अनुभव बहुत अच्छा रहा हैं। हरियाणा में हॉट एयर बैलून की बातचीत लंबे समय से चल रही थी। हॉट एयर बैलून के लिए एक मौसम और एक स्थान की जरूरत होती है जिसे ध्यान में रखते हुए  पिंजौर का चुनाव किया गया हैं। उन्होंने बताया कि बैलून की डायरेक्शन हवा के हिसाब से चलती हैं। यह जो डेस्टिनेशन लेकर चलता है वह हवा के चलते बदल जाती हैं।
उन्होंने कहा कि हमारा डेस्टिनेशन पिंजौर एयरस्ट्रिप था लेकिन हवा की डायरेक्शन बदल गई फिर हमने पिंजौर गार्डन में लैंडिंग का सोच लेकिन हवा बदल गई और हम खेतों में उतरे हैं। बैलून सफ़ारी का समय पूरा होने के बाद जहां भी जगह मिलती हैं इसे वहां पर लैंड किया जाता हैं। लैंडिंग के लिए 15 मिनट जगह ढूंढने में लग जाती हैं। वहीं सुरक्षा मानकों का ध्यान रखना होता हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वह आसमान में गए थे तो बहुत अच्छा पर्यावरण देखने को मिला। बैलून जमीन से करीबन 200 से 300 मीटर ऊपर गया और यह एक अच्छा अनुभव रहा। इस दौरान हमें बहुत सारे जंगली पशु दिखाई दिए वन क्षेत्र में इस तरह का आनंद बहुत अच्छा लिया जा सकता हैं। ऊंचाई से सब कुछ साफ दिखाई देता हैं ओर खरगोश, हिरण, सांभर के साथ ही आप ओर भी बहुत से जानवर देख सकते हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि  हॉट एयर बैलून सफारी की शुरुआत प्रदेश के टूरिज्म में अहम भूमिका निभाएगा। कंपनी ने पिजौर में अध्ययन करने के बाद ही हॉट एयर बैलून को शुरू किया हैं। अभी 2 साल के लिए यह जिम्मेवारी दी गई हैं। 2 साल तक इनका नुकसान सरकार पूरा करेगी इसके बाद आगे तय किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद में भी हम सफारी बना रहे हैं वहां पर भी इनको डेस्टिनेशन देने पर विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हॉट एयर बैलून दिन में नहीं चलता क्योंकि हवा तेजी से बदलती है इसलिए बैलून सुबह और शाम को ही उड़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने माना क़ई  हॉट एयर बैलून सफारी ज्यादा महंगी है इसलिए यह विदेशी पर्यटकों पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन देश और दुनिया में एक बहुत बड़ा सेक्टर है दुनिया भर से पर्यटन एक दूसरे देशों में जाते हैं। दुनिया के कई देश ऐसे हैं जिनकी आर्थिकी पर्यटन पर ही टिकी हैं।हरियाणा में ऐसा नहीं है लेकिन पहाड़ों के साथ लगने के कारण यहां पर्यटन की संभावनाएं हैं।
उन्होंने कहा कि जब हम हॉट बैलून से सफर कर रहे थे तो घरों में बैठे लोग को बड़े खुश हो रहे थे उनके लिए एक नया प्रयोग था उन्हें भी अच्छा लगा।  उन्होंने बताया कि  यमुनानगर में भी हथिनीकुंड बैराज में भी आज एडवेंचर्स एक्टिविटी शुरू होगी। वहीं कालका से कलेसर के बीच जो साइकिल ट्रैक बनाने का काम था उस पर कार्रवाई चल रही हैं। होमस्टे पॉलिसी भी इस दिशा में काफी अहम होगी ताकि टूरिज्म का विकास हो सके।
एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की पंजाब सरकार को फटकार पर मुख्यमंत्री का जवाब 
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए हरियाणा ने बहुत काम किया हैं। इस सीजन में करीबन डेढ़ हजार पराली जलाने की घटना हुई हैं जो नहीं होनी चाहिए। पंजाब में कई गुना पराली जलाई गई हैं। प्रदूषण एक स्टेट का नहीं पूरे रीजन का विषय हैं। प्रदूषण का असर दिल्ली सहित अन्य राज्यों पर पड़ता हैं। सभी को मिलकर पर्यावरण संरक्षण करने की दिशा में काम करना चाहिए।

admin

jerrieee98@gmail.com https://thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

फरीदाबाद में भाजपा की जीत पर जश्न, नेताओं ने बांटी मिठाइया

फरीदाबाद -:फरीदाबाद में भारतीय जनता पार्टी की सफलता को लेकर खुशी का माहौल देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के कार्यालय पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने पहुंचकर उन्हें बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इस...

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का बड़ा बयान: “ईवीएम को हैक किया जा सकता है”, भाजपा पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

शिमला, संजू -:पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में हाल ही में आए चुनावी नतीजों के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कई अहम राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए बड़ा बयान दिया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि ईवीएम मशीन को...

हिमाचल बोर्ड प्लस-टू रिज़ल्ट घोषित , 92.02% छात्र सफल, बेटियों का रहा दबदबा

धर्मशाला, राहुल -: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2026 में आयोजित प्लस-टू परीक्षा का परिणाम सोमवार को आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान परिणाम जारी करते हुए बताया कि इस वर्ष कुल 81,417 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 74,637 छात्र सफल...

आईआईटी मंडी के प्रशिक्षुओं ने तैयार किया नॉन कांटेक्टिंग मॉनिटरिंग सिस्टम, दुबई में हो चुका है सफल परीक्षण

मंडी , धर्मवीर- जमीन के नीचे कहां-कहां पर गैस पाइप लाईन है और कहां-कहां से बिजली या अन्य तारों को गुजारा गया है, इन सब की जानकारी आईआईटी का एनसीएम बीना किसी इंसानी मदद के दे देगा।आईआईटी ने एनसीएम यानी नॉन कांटेक्टिंग सिस्टम का मॉडल तैयार किया है जिसका दुबई में इस्तेमाल करके सफल परीक्षण...

शिमला दौरे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सम्मानपूर्वक विदाई

शिमला, समर न्यूज ब्यूरो -:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आज शिमला  के अनाडेल हेलीपैड पर हिमाचल प्रदेश में उनके पांच दिवसीय प्रवास के समापन पर गरिमामय विदाई दी गई। इस अवसर पर कविंद्र गुप्ता और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  विशेष रूप से मौजूद रहे। विदाई समारोह में राज्य सरकार और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।इनमें पंचायती...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.