Ludhiana,22 April (दलजीत विक्की) सोमवार को ग्लाडा कार्यालय में ग्लाडा के मुख्य प्रशासक की तत्पर कार्यवाही उस समय देखने को मिली जब जमालपुर की एचएम कॉलोनी के निवासी मानदंड्यों के विपरीत बन रहे निर्माणाधीन इमारत के खिलाफ शिकायत देने फिरोजपुर रोड स्थित ग्लाड्डा कार्यालय पहुंचे।अभी वह ग्लाडा कार्यालय में दाखिल हुए थे।तभी अचानक कार्यालय पहुंचे ग्लाडा के मुख्य प्रशासक संदीप कुमार उनके पास पहुंचे और कार्यालय में आने का कारण पूछा।जिसके बाद उक्त इलाकवासियों ने उन्हें आ रही सारी शिकायत मौखिक तौर पर बताई।जिस उन्होंने तुरंत उनको मौके पर पहुँचने का कह अपने ड्राइवर को साथ ले जमालपुर की एचएम कालोनी में पहुँच गए और वहाँ चल रहे काम को रुकवा वहाँ पर ग्लाडा का सिक्योरिटी गार्ड तैनात कर दिया।
मुख्य प्रशासक संदीप कुमार बोले बाकी काम बाद
में करेंगे,पहले आप अपनी कार में चलो मैं पीछे आता हूँ
गौरवतलब है कि जमालपुर की एच एम कॉलोनी में धड़ल्ले से घरेलू इमारत को व्यापारिक परिसर में बदलकर ग्लाडा के निचले स्तर के अधिकारियों के साथ मिलीभगत के चलते नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है।परंतु अधिकारी आंखें मूंद कर बैठे हैं। पिछले कुछ दिन पहले भी एक जमालपुर की एचएम कालोनी में ग्लाडा विभाग द्वारा एक परिसर का अगला हिस्सा तोड़कर और दुकान के शट्टर को उखाड़ कर उसको सील कर दिया गया ।परंतु कुछ ही दिनों बाद उस परिसर में सील को खोलकर काम चलने लगा है।और दुबारा से उस जगह मालिक द्वारा शटर लगा दिया गया।इससे पता चलता है कि निचले स्तर के अधिकारी मिली भगत से अवैध निर्माण को शह दे रहे हैं।और रिहायशी इलाको में धड़ल्ले से व्यापारिक परिसरों का निर्माण कार्य जोरो पर चल रहा है।मगर आज जब जमालपुर एचएम कालोनी निवासी इसी तरह से बन रही एक इमारत के ख़िलाफ़ शिकायत देने ग्लाडा कार्यालय पहुंचे तो वहाँ पहुचे मुख्य प्रशासक संदीप कुमार ने उनकी शिकायत पर तुरंत कार्यवाही करते मौके पर ख़ुद पहुचे और चल रहे उस अवैध निर्माण को ख़ुद बंद करवा कर वहाँ पर ग्लाडा विभाग के सुपरवाइजर जगजीत सिंह को कह ग्लाडा के सुरक्षाकर्मी को तैनात कर दिया।
