कांग्रेस की रणनीतिक बैठक में सीएम सुक्खू का बड़ा बयान

Shimla,Sanju(TSN)-हिमाचल कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक आज शिमला के राजीव भवन में आयोजित की गई, जिसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू,उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह समेत कैबिनेट के कई वरिष्ठ सदस्य शामिल हुए। इस विशेष बैठक में 2022 के विधानसभा चुनाव लड़ चुके सभी नेताओं को भी बुलाया गया।

केंद्रीय मंत्री हिमाचल में आकर करते हैं गलत बयानबाजी

बैठक का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना और विपक्ष की रणनीतियों का जवाब तय करना रहा। इस दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जमकर हमला बोला।उन्होंने कहा कि यह बैठक बीजेपी द्वारा फैलाए जा रहे भ्रामक प्रचार का जवाब देने के लिए बुलाई गई है।सीएम सुक्खू ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के मंत्री हिमाचल में आकर गलत बयानबाजी कर रहे हैं और जनता को भ्रमित कर रहे हैं।उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा के हालिया बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में राज्य में विकास को नई गति मिली है।

बल्क ड्रग पार्क पर बात करते हुए उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार पर हिमाचल की प्राकृतिक संपदा के दोहन का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस सरकार राज्य की संपदा को बचाने और उसे जनता के हित में उपयोग करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

टिकट को लेकर महिला कंडक्टर से बहसे पूर्व सैनिक, भड़के कंडक्टर, पुलिस को सौंपी शिकायत

मंडी ,धर्मवीर- पूर्व सैनिकों द्वारा महिला कंडक्टर के साथ बहसबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह वीडियो मंडी से पैड़ी रूट पर चलने वाली निगम की बस का है। वीडियो में कुछ पूर्व सैनिक अपनी निशुल्क यात्रा को लेकर महिला कंडक्टर मीनू शर्मा के साथ बहसबाजी और कुछ अपशब्दों का इस्तेमाल...

करनाल में भ्रूण लिंग जांच रैकेट का भंडाफोड़, 30 हजार रुपये में हो रहा था गैरकानूनी काम

करनाल-:करनाल में स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रूण लिंग जांच के अवैध नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। शहर की मंगल कॉलोनी पार्ट-2 में चल रहे इस गुप्त कारोबार पर पानीपत और करनाल स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को मौके पर ही...

आईपीएल मैचों के सफल आयोजन को लेकर एचपीसीए के अधिकारियों ने हवन यज्ञ कर मांगी गई मनोकामना

राहुल चावला ,धर्मशाला-धर्मशाला में एचपीसीए को आईपीएल के तीन मैचों की मेजबानी करनेबक मौका मिला है ऐसे में इन तीनों मैचों के सफल आयोजन को लेकर एचपीसीए के अधिकारी रविवार को भगवान इन्द्रूनाग के मंदिर पहुंचे और यहां पर हवन यज्ञ कर इन तीनों मैचों के सफल आयोजन की कामना की गई और इसी के...

जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग: हरियाणा को हरा सेमीफाइनल में राजस्थान

समर न्यूज | पंचकूला-:शहीद पत्रकारों की स्मृति को समर्पित ‘जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग’ टूर्नामेंट का आयोजन यूनाइटेड प्रेस क्लब और जर्नलिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में ताऊ देवी लाल स्टेडियम पंचकूला में किया जा रहा है। जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग  के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में राजस्थान ने हरियाणा को 38 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज...

अक्षय शर्मा ने राज्यसभा सांसदों का किया स्वागत, भाजपा को मिली मजबूती

अमृतसर-: अमृतसर हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए सात राज्यसभा सांसदों का हार्दिक स्वागत करते हुए इसे जनहित, विकास और राष्ट्रहित की राजनीति को मजबूती देने वाला कदम बताया। उन्होंने कहा कि इन नेताओं का भाजपा से जुड़ना इस बात का संकेत है कि देश और पंजाब...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.