Ludhiana,22 April(दलजीत विक्की) जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ कायराना आतंकी हमला बेहद शर्मनाक और निंदनीय है।निहत्थे मासूमों को निशाना बनाना मानवता पर हमला है उक्त शब्द जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहे।उन्होंने आगे कहा कि पहलगाम में हुआ आतंकी हमला पाकिस्तान की एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है।
इस साजिश में पाकिस्तान ने लश्कर ए तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे प्रतिबंधित आतंकी संगठनों का इस्तेमाल किया है,जो अब छोटे-छोटे आतंकी ग्रुप बनाकर बेगुनाह लोगों की हत्या कर रहे हैं. आज का हमला अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले किया गया है ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों में डर फैलाया जा सके।उन्होंने आगे कहा कि भाजपा कभी भी जम्मू कश्मीर में आतंकवाद को फलीभूत नहीं होने देगी। ईट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा।
