Ludhiana,22 April (दलजीत विक्की)राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने दिवंगत गुरप्रीत गोगी की पत्नी डॉ. सुखचैन कौर बस्सी को पंजाब एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (पेडा) का चेयरमैन नियुक्त होने पर बधाई दी।बधाई देते हुए अरोड़ा ने उन्हें मिठाई खिलाई और समर्पण के साथ सेवा करने की उनकी क्षमता पर पूरा भरोसा जताया। डॉ. सुखचैन कौर बस्सी को अपनी “बहन” बताते हुए अरोड़ा ने उनकी नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के अफसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) राजबीर सिंह घुमन भी मौजूद थे।गुरप्रीत गोगी के आकस्मिक निधन के बाद अरोड़ा लुधियाना (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरे हैं। पिछले तीन वर्षों में सांसद के रूप में उनके प्रभावशाली प्रदर्शन को देखते हुए वरिष्ठ नेतृत्व ने उन्हें आम आदमी पार्टी (आप) का उम्मीदवार बनाया है।
