Shimla,Sanju(TSN):जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार शाम हुए भीषण आतंकी हमले के बाद पूरे देश में शोक और रोष का माहौल है।इस घटना के मद्देनज़र हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेशभर में सुरक्षा कड़ी कर दी है। राज्य की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है और सभी सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
सीएम सुक्खू ने जताया दुख,की कड़ी कार्रवाई की मांग
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमले पर गहरा शोक जताते हुए कहा कि यह मानवता पर सीधा प्रहार है।शिमला सचिवालय में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा,”ऐसी कायराना हरकतों को अंजाम देने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। केंद्र सरकार को तुरंत कठोर कदम उठाने चाहिए ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।”मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ है।बताया गया है कि हमले में कई निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई, जबकि अनेक गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के तुरंत बाद केंद्रीय गृह मंत्री ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की समीक्षा की और सुरक्षा एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए।
