/ Sep 19, 2026

धर्मनगरी अयोध्या आज फिर रचेगी नया इतिहास, 24.60 लाख दीये जलाकर बनेगा विश्व रिकॉर्ड, CM योगी निभाएंगे खास परंपरा

यूपी (एकता): धर्मनगरी अयोध्या में आज एक नया कीर्तिमान बनने वाला है। छोटी दीपावली पर दीपोत्सव के लिए धर्मनगरी अयोध्या पूरी तरह तैयार है। खास बात यह है कि आज धर्मनगरी में 24.60 लाख दीये जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनेगा। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम का राजतिलक करेंगे। इतना ही नहीं अयोध्या की सड़कें और कई स्वागत द्वार अयोध्या की शोभा बढ़ा रहे हैं। आज 21 लाख दीप सिर्फ राम की पैड़ी पर ही जलाए जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ अयोध्या में आज विश्व रिकॉर्ड भी साबित होगा। मुख्यमंत्री के साथ-साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल उनकी अगवानी करेंगे। इस आयोजन का साक्षी बनने के लिए रामकथा पार्क में करीब पांच हजार अतिथि मौजूद रहेंगे। ग्रीन पटाखों की आतिशबाजी करीब 20 मिनट तक होगी। इस पर करीब 80 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। घरों व दुकानों की दरों-दीवारों पर रामकथा व शुभता के प्रतीकों को सजाया गया है।


आज फिर इतिहास रचेगी रामनगरी  

बता दें कि हनुमान जयंती के मौके पर रामनगरी फिर से इतिहास रचने जा रही है। आज इस अवसर पर 24.60 लाख दीये बिछाए जा चुके हैं। वहीं दीयों की गणना गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉड की टीम करने में जुटी रही। दीये में तेल भरने के लिए एक-एक लीटर सरसों की बोतल दी जाएगी। हर एक दीये में 30 एमएल तेल भरा जाएगा। हर घाट पर दीयों को प्रज्ज्वलित करने के लिए कैंडल, माचिस में समन्वयकों को उपलब्ध करा दी जाएगी।

इसलिए दीयों की सुरक्षा में लगाए गए कई पुलिसकर्मी

दीपोत्सव अद्भुत होगा। 51 घाटों पर दीयों की सुरक्षा पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही है। ताकि कोई दीया घाट पर न गिरे। किसी के साथ कुछ ऐसा न हो।


जानिए क्यों ग्रीन पटाखों की होगी आतिशबाजी

हर साल की तरह इस बार भी ग्रीन पटाखों की आतिशबाजी होगी। इस पर करीब 80 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इसके लिए यहां अलग से मंच बनाया गया है। अलग-अलग रंगों के पटाखों से आसमान सतरंगी हो जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नई जिला कांग्रेस कमेटी के गठन पर मंत्री जगत सिंह नेगी की आपत्ति, पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप

शिमला,संजू-किन्नौर कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव को लेकर पार्टी के भीतर मतभेद सामने आए हैं।राजस्व एवं बागवानी मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगत सिंह नेगी ने नई जिला कांग्रेस कमेटी यानी DCC के गठन पर सवाल उठाए हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि पुरानी कार्यकारिणी से जुड़े नेताओं और लंबे समय से संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को...

चंबा में सीजन की पहली बर्फबारी से पांगी मार्ग बंद, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

चंबा,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी जिलों में अब सर्दी ने दस्तक दे दी है।चंबा जिला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल साच पास में सीजन की पहली बर्फबारी के बाद जनजीवन प्रभावित होने लगा है। ताजा हिमपात के चलते पांगी घाटी को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग एक बार फिर बंद हो गया है। मार्ग बंद होने से...

ज्वालामुखी मंदिर में खुद को आग लगाने वाले राजस्थान के युवक ने टांडा में तोड़ा दम

ज्वालामुखी-:ज्वालामुखी स्थित शक्तिपीठ मां ज्वालामुखी मंदिर परिसर में खुद को आग लगाने वाले राजस्थान निवासी 36 वर्षीय युवक की शुक्रवार सुबह टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की पहचान रामदास निवासी झालावाड़, राजस्थान के रूप में हुई है। वह घटना में करीब 70 फीसदी झुलस गया था।जानकारी के अनुसार,रामदास ने...

डिजिटल पेमेंट की सुविधा के साथ अतिरिक्त शुल्क का सवाल, व्यापारी बोले—बढ़ी लागत का असर कारोबार और ग्राहक दोनों पर पड़ सकता है

शिमला,संजू-:UPI यानी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस ने देश में भुगतान का तरीका काफी बदल दिया है।चाय की दुकान से लेकर बड़े कारोबारी प्रतिष्ठानों तक QR कोड के जरिए भुगतान अब आम बात है। लेकिन 2,000 रुपये से अधिक के कुछ व्यापारी UPI लेनदेन पर MDR यानी मर्चेंट डिस्काउंट रेट को लेकर कारोबारियों की चिंता सामने आ...

अनिल विज ने सौंपे सहायता राशि के चेक, बोले- संकट के समय पत्रकारों और उनके परिवारों का साथ देना जरूरी

अम्बाला-:पत्रकारों और उनके परिवारों को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) के प्रयास लगातार जारी हैं।इसी कड़ी में हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने चंडीगढ़ के दिवंगत पत्रकार राजेश जैन के बेटे अंकुश जैन को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।इसके अलावा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.