भावना,कुरुक्षेत्र(TSN):कुरुक्षेत्र वाल्मीकि धर्मशाला में शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांसद नायब सैनी ने पंजाब में पराली जलाने के मुद्दे पर कहा की पराली जलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
सैनी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरासर झूठ बोलने के साथ-साथ लोगों को गुमराह करने की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि पहले वह कहते हुए नहीं थकते थे कि पंजाब पराली जलता है और नुकसान दिल्ली भुगगत्ता है लेकिन अब पंजाब में भी उनकी सरकार है तो वहां पराली जलाने पर सख्ती क्यों नहीं होती?
वहीं उन्होंने यमुनानगर में जहरी+ली शराब घोटाले में के मामले में कहा कि इसमें संलिप्त दोषि+यों को बख्शा नहीं जाएगा और उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने आज वाल्मीकि समाज की ओर से अभिनंदन किए जाने पर समाज का आभार जताया।
